बुधवार, 18 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

ईरानी ड्रोन ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे को बनाया निशाना, पैट्रियट मिसाइल सिस्टम पर हमला

ईरान की सेना ने बुधवार तड़के एक बड़े हमले को अंजाम देते हुए कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस हमले के लिए लड़ाकू और आत्मघाती ड्रोन…

ईरानी ड्रोन ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे को बनाया निशाना, पैट्रियट मिसाइल सिस्टम पर हमला
(फोटो: IANS)

ईरान की सेना ने बुधवार तड़के एक बड़े हमले को अंजाम देते हुए कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस हमले के लिए लड़ाकू और आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। ईरान के इस कदम के बाद कुवैत ने एक बयान जारी कर इसकी कड़ी निंदा की और इसे अपनी संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया।

विज्ञापन

ईरानी सेना के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी और सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में कहा गया कि हमला बुधवार सुबह कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर किया गया। बयान के मुताबिक, "'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान' की सेना के लड़ाकू और आत्मघाती ड्रोनों ने बुधवार सुबह अली अल सलेम एयरबेस पर मौजूद पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन तथा मिसाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म पर हमला किया।"

कुवैत ने की कड़ी निंदा

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कुवैत के विदेश मंत्रालय ने हमले को अंतरराष्ट्रीय नियमों का घोर उल्लंघन करार दिया। हालांकि, कुवैत ने अपने बयान में सीधे तौर पर अमेरिकी अड्डे का जिक्र नहीं किया, लेकिन इस कृत्य को अपनी सुरक्षा और स्थिरता के लिए सीधा खतरा बताया। मंत्रालय ने इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर का भी गंभीर उल्लंघन माना।

कुवैत ने अपने बयान में चिंता जताते हुए दोहराया, "इन हमलों का जारी रहना एक खतरनाक स्थिति पैदा करता है, जो पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है। साथ ही, यह तनाव कम करने और हालात को सामान्य बनाने के लिए किए जा रहे राजनयिक प्रयासों को भी कमजोर करता है।"

क्यों अहम है अली अल सलेम एयरबेस?

अली अल सलेम एयरबेस को इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। ईरानी सेना के अनुसार, यह ठिकाना सैन्य परिवहन का एक प्रमुख केंद्र है और पश्चिम एशिया में अमेरिकी बलों की तैनाती के लिए एक अहम प्रवेश द्वार की भूमिका निभाता है। ईरान ने यह भी कहा कि यह एयरबेस "अमेरिकी सेना की क्षेत्रीय सैन्य और लॉजिस्टिक रणनीति में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।"

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →