IPL MI vs LSG Preview: मुंबई इंडियंस लगाएगी हार का सिक्सर या खुलेगा खाता? रोहित की पल्टन को केएल राहुल की जायंट्स की बड़ी चुनौती

178
IPL MI vs LSG Preview: मुंबई इंडियंस लगाएगी हार का सिक्सर या खुलेगा खाता? रोहित की पल्टन को केएल राहुल की जायंट्स की बड़ी चुनौती


IPL MI vs LSG Preview: मुंबई इंडियंस लगाएगी हार का सिक्सर या खुलेगा खाता? रोहित की पल्टन को केएल राहुल की जायंट्स की बड़ी चुनौती

मुंबई: हार की हैट्रिक, हार का चौका और हार का पंजा देखने के बाद अब पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) के सामने हार के ‘सिक्सर’ से बचने की चुनौती है। फिलहाल माइनस 1.072 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही मुंबई की प्रतिष्ठा उत्साह से भरी नई टीम लखनऊ सुपर जॉयंट्स (MI vs LSG) के खिलाफ आज दांव पर होगी। मुंबई के लिए ब्रेबोर्न स्टेडियम लकी रहा है जहां उसे अब तक खेले गए आठ मुकाबलों में केवल दो में ही हार मिली है। इनमें से एक हार उसे इसी सीजन मिली है।

ऐसे में टीम अपने इस लकी मैदान से इस सीजन अंक तालिका में खाता खोलना चाहेगी। दूसरी तरफ लखनऊ के लिए भी यह मैदान लकी है जहां उसने आईपीएल की अपनी पहली जीत दर्ज की थी। यह जीत भी उसने मौजूदा चैंपियन चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ 210 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल कर हासिल की थी। ऐसे में मुंबई के लिए चुनौती एक बार फिर आसान होने की उम्मीद कम ही दिख रही है।

Rishabh Pant-Axar Patel News: ऋषभ पंत निकालते हैं अजीब-अजीब आवाजें, करते हैं ऐसी हरकतें… मजाक-मजाक में कैप्टन के बारे में क्या बोल गए अक्षर पटेल
अपने ही बनेंगे चैलेंज
मुंबई के लिए इस मैच में कभी उनके स्टार ऑलराउंडर रहे क्रुणाल पंड्या और क्विंटन डि कॉक ही सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। टॉप ऑर्डर में जहां लोकेश राहुल शानदार फॉर्म में हैं तो निचले ऑर्डर में युवा आयुष बडोनी भी चमत्कार करने में माहिर हैं। दीपक हूडा ने मध्यक्रम में खुद को साबित किया है तो मार्कस स्टोइनिस के आने से बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी विभाग को भी मजबूती मिली है। अब अगर गेंदबाजी की बात करें तो यहां भी लखनऊ का पलड़ा मुंबई पर भारी दिख रहा है। दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान और रवि बिश्नोई काफी किफायती रहे हैं। भले ही ये नाम मुंबई के सितारों के आगे छोटे हैं लेकिन इन्होंने बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया है।

क्या मुंबई इंडियंस ने छोड़ दी प्लेऑफ की आस, लगातार पांच हार से हर कोई निराश
इलेवन चुनना मुश्किल
मुंबई के आगे अभी तक अपने अंतिम एकादश का पहचान करना भी मुश्किल ही रहा है। यही वजह है कि टीम दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ ही उतर रही है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी साफ दिखाई दी है। खुद कप्तान रोहित शर्मा अब तक खास नहीं कर सके हैं तो मध्यक्रम में खिलाड़ियों ने टुकड़ों में प्रदर्शन किया है। हालांकि पिछले मुकाबले में युवा डेवाल्ड ब्रेविस ने प्रभावित किया था। गेंदबाजी में केवल जसप्रीत बुमराह ही कुछ असर छोड़ पा रहे हैं। टीम को स्पिन विभाग में मुरुगन अश्विन ने भी निराश किया है। उनकी जगह आज मयंक मार्कंडे को मौका दिया जा सकता है।

‘हमारे क्रिकेट में अब भी जैंटेलमेन हैं’- जोस बटलर ने किया दिल जीतने वाला काम, युवराज सिंह ने की तारीफ
संभावित प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, दीपक हूडा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मयंक मार्कंडे, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह

पिच और मौसम
इस मैदान पर खेले गए मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। औसत स्कोर 190 के करीब है। लिहाजा गेंदबाजों के लिए यह पिच काफी मुश्किल साबित हुई है। दोपहर में तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने से गर्मी और उमस से परेशानी हो सकती है।

नंबर्स गेम

  • 6 बार आउट किया है दुष्मंथा चमीरा ने टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा को। रोहित ने इतनी बार किसी अन्य बोलर को विकेट नहीं दिया है।
  • 3 कैच पकड़ते हैं तो आईपीएल में 100 कैच पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे कायरन पोलार्ड। पहले स्थान पर सुरेश रैना (109) हैं।
  • 57 रन बनाते हैं तो मुंबई इंडियंस के लिए 2000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे सूर्यकुमार यादव।



Source link