IPL 2024 ऑक्शन प्लेयर लिस्ट का हुआ ऐलान, कमिंस-स्टार्क समेत ये धाकड़ नाम शामिल, 333 में से किसकी चमकेगी किस्मत

6
IPL 2024 ऑक्शन प्लेयर लिस्ट का हुआ ऐलान, कमिंस-स्टार्क समेत ये धाकड़ नाम शामिल, 333 में से किसकी चमकेगी किस्मत


IPL 2024 ऑक्शन प्लेयर लिस्ट का हुआ ऐलान, कमिंस-स्टार्क समेत ये धाकड़ नाम शामिल, 333 में से किसकी चमकेगी किस्मत

ऐप पर पढ़ें

इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 ऑक्शन के लिए सोमवार को प्लेयर की लिस्ट घोषित कर दी गई। लिस्ट में 333 खिलाड़ियों का नाम है, जिनपर बोली लगेगी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क जैसे धाकड़ खिलाड़ी भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। दोनों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीता था। बता दें कि मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी। पहली बार भारत से बाहर खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी हैं, जिनमें दो एसोसिएट देशों से हैं। कैप्ड 116, अनकैप्ड 215 प्लेयर हैं और दो सोसिएट देशों से हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास अधिकतम 77 स्लॉट खाली हैं। 30 स्लॉट विदेशी प्लेयर के लिए हैं। ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये हाईएस्ट बेस ब्राइस है। इस ब्रैकेट में 23 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। सूची में 13 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है।

ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, जोश हेजलवुड ने भी अपना आधार मूल्य 2 करोड़ रखा है। हेड ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। वहीं, न्यूजीलैंड के उभरते हुए खिलाड़ी रचिन रविंद्र का बेस प्राइस 50 लाख है। रचिन ने वर्ल्ड कप में कमाल की बल्लेबाजी कर सुर्खियां बटोरी थीं। रचिन (10 मैचों में 578) वर्ल्ड कप में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे।

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव, हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर को दो करोड़ के आधार मूल्य वर्ग में रखा गया है। शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और कमलेश नागरकोटी 20 से 30 लाख के ब्रैकेट में हैं।  श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपए है। आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की सूची सौंपी थी। फ्रेंचाइजी की सलाह के बाद 333 खिलाड़ियों को बोली के लिए चुना गया।

कोलकाता नाइट राइट राइडर्स (केकेआर) के पास सबसे अधिक स्लॉट 12 खाली हैं। केकेआर ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। केकेआर के बाद दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) हैं, जिसके स्क्वॉड में 9 प्लेयर की जगह है। मुंबई इंडियंस (एमआई), गुजरात टाइटंस (जीटी), पंजाब किंग्स (पीबीकेएस), राजस्थान रॉयल्स (आरआर) नीलामी में अधिकतम 8 प्लेयर खरीद सकती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी), लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) खिलाड़ियों को जोड़ सकती हैं।



Source link