IPL 2022 RR vs SRH Live: राजस्थान को लगा तीसरा झटका, उमरान मलिक ने देवदत्त पडिकल को मारा बोल्ड IPL 2022 RR vs SRH live cricket score rajasthan royals vs sunrisers hyderabad t20 Cricket Score Hindi Commentary

166
IPL 2022 RR vs SRH Live: राजस्थान को लगा तीसरा झटका, उमरान मलिक ने देवदत्त पडिकल को मारा बोल्ड IPL 2022 RR vs SRH live cricket score rajasthan royals vs sunrisers hyderabad t20 Cricket Score Hindi Commentary

IPL 2022 RR vs SRH Live: राजस्थान को लगा तीसरा झटका, उमरान मलिक ने देवदत्त पडिकल को मारा बोल्ड IPL 2022 RR vs SRH live cricket score rajasthan royals vs sunrisers hyderabad t20 Cricket Score Hindi Commentary

IPL 2022 RR vs SRH Live Updates: आईपीएल 2022 के पांचवें मैच में आज यानि के 29 मार्च को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad) से हो रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी जारी है। राजस्थान ने 75 के स्कोर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। जॉस बटलर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमरान मलिक ने अपना शिकार बनाया। इस समय कप्तान संजू सैमसन देवदत्त पडिकल क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 138 रन है। सैमसन 37 और पडिकल 36 रन पर नाबाद हैं। 

यशस्वी जयसवाल 20 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के लिए अब तक उमरान मलिक और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता मिली है। राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी संजू सैमसन के हाथों में हैं तो वहीं केन विलियम्सन पूरे सीजन तक हैदराबाद (SRH) की कमान संभालने वाले हैं। 

Tue, 29 Mar 2022 08:47 PM

IPL 2022 Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: 14 ओवर के बाद राजस्थान दो विकेट पर 138 रन

14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 138 रन है। सैमसन 37 और पडिकल 36 रन पर नाबाद हैं। 

 

Tue, 29 Mar 2022 08:40 PM

IPL 2022 RR vs SRH Live: 12 ओवर के बाद राजस्थान 114/2

12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 114 रन है। सैमसन 37 और पडिकल 16 रन पर नाबाद हैं। 

 

Tue, 29 Mar 2022 08:33 PM

IPL 2022 RR vs SRH Live Updates: राजस्थान 100 के पार

राजस्थान रॉयल्स ने इस बीच 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 101 रन है। सैमसन 36 और पडिकल 4 रन पर नाबाद हैं। 

 

 

Tue, 29 Mar 2022 08:22 PM

IPL 2022 Hyderabad vs Rajasthan 5th Match Live: जॉस बटलर 35 रन बनाकर हुए आउट

उमरान मलिक ने खतरनाक जॉस बटलर को आउट करके राजस्थान को दूसरा झटका दिया है। बटलर ने 28 गेंदों पर 35 रन में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। उन्हें निकोलस पूरण ने कैच पकड़ा। 

Tue, 29 Mar 2022 08:10 PM

IPL 2022 Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad रोमारियो शेफर्ड ने यशस्वी जयसवाल को किया आउट

रोमारियो शेफर्ड ने यशस्वी जयसवाल को कैच आउट कराकर राजस्थान को पहला झटका दिया है। जयसवाल ने 16 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रनों का योगदान दिया। 

Tue, 29 Mar 2022 07:57 PM

Jos Buttler completes 2,000 runs in IPL history

राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 4 ओवर के बाद 34 रन बना लिए हैं। जॉस बटलर आक्रामक मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने उमरान मलिक के पहले ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाए। बटलर 25 और और यशस्वी जयसवाल छह रन पर हैं। बटलर ने इसके साथ ही आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं।  

 

Tue, 29 Mar 2022 07:41 PM

Hyderabad vs Rajasthan Live

बल्ले से हैदराबाद के लिए 10 गेंदों के बाद पहला रन आया है। एसआरएच ने दो ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। 

Tue, 29 Mar 2022 07:37 PM

Bhuvneshwar to Buttler, no ball

जॉस बटलर पहले ही ओवर में आउट हो गए थे। लेकिन भुवनेश्वर कुमार की गेंद नो-बॉल हो गई और उन्हें जीवनदान मिल गया। 

Tue, 29 Mar 2022 07:29 PM

Hyderabad vs Rajasthan, 5th Match Live: राजस्थान की बैटिंग शुरू, जयसवाल-बटलर क्रीज पर

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जयसवाल और जॉस बटलर की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 

Tue, 29 Mar 2022 07:15 PM

IPL 2022 RR vs SRH playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जॉस बटलर, देवदत्त पड़िक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रियान पराग, नाथन कुल्टर-नाइल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल,ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा। 

सनराइज़र्स हैदराबाद: राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडन मारक्रम, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफ़र्ड, भुवनेश्वर कुमार,  टी नटराजन, उमरान मलिक। 

Tue, 29 Mar 2022 07:09 PM

100th match for RR: आईपीएल में राजस्थान का 100वां मैच

राजस्थान रॉयल्स का यह 100वां आईपीएल मैच है। जॉस बटलर, नाथन कुल्टर नाइल, शिमरन हेटमायर और ट्रेंट बोल्ट उनके चार विदेशी खिलाड़ी इस मुकाबले में खेल रहे हैं। 

Tue, 29 Mar 2022 07:06 PM

IPL 2022, RR vs SRH: राजस्थान के 7 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

राजस्थान रॉयल्स के लिए आज मुकाबला बेहद ऐतिहासिक है क्योंकि इस मुकाबले में राजस्थान के सात खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। 

 

Tue, 29 Mar 2022 07:03 PM

IPL 2022, RR vs SRH Toss Update: 

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने को कहा है। 

Tue, 29 Mar 2022 06:48 PM

IPL match between RR and SRH: 7 बजे होगा टॉस 

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन सात बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। 

 

Tue, 29 Mar 2022 06:39 PM

IPL 2022 SRH vs RR Live Cricket Score: हैदराबाद 2017 के बाद से पहली बार राशिद खान के बिना उतरेगी

राजस्थान रॉयल्स ने आर अश्विन और युजवेंद्र चहल दोनों को ही खरीदा है, ऐसे में देखना होगा कि प्लेइंग XI में वह इन दोनों खिलाड़ियों का एकसाथ कैसे इस्तेमाल करता है। हैदराबाद 2017 के बाद से पहली बार राशिद खान के बिना उतरेगी। 

Tue, 29 Mar 2022 06:23 PM

IPL 2022 RR vs SRH Live: हैदराबाद-राजस्थान MCA स्टेडियम पहुंचीं

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad) की टीमें इस मुकाबले के लिए एमसीए स्टेडियम पहुंच चुकी हैं और उन्होंने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। 

 

Tue, 29 Mar 2022 06:17 PM

Sanju Samson v SRH: हैदराबाद को सैमसन से रहना होगा सतर्क

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का हैदराबाद के खिलाफ जमकर बल्ला बोलता है। संजू ने हैदराबाद के खिलाफ (Sanju Samson v SRH) 18 पारियों में 43.92 की औसत और 129.47 की स्ट्राइक रेट से 615 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक और एक शतक लगाया है। 

Tue, 29 Mar 2022 06:02 PM

IPL 2022 RR vs SRH Live: हैदराबाद के बाद राजस्थान भी एमसीए के लिए रवाना

सनराइजर्स हैदराबाद के बाद अब राजस्थान रॉयल्स की टीम भी एमसीए स्टेडियम के लिए रवाना हो गई है।  

 

Tue, 29 Mar 2022 05:18 PM

IPL 2022 RR vs SRH: हैदराबाद की टीम होटल से स्टेडियम के लिए निकलीं

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैच के ​लिए अपने होटल से निकल चुके हैं। वे बस से एमसीए स्टेडियम के लिए रवाना हो चुके हैं। 

 

Tue, 29 Mar 2022 05:13 PM

IPL 2022 rajasthan royals vs sunrisers hyderabad: संजू सैमसन और केन विलियम्सन होंगे आमने-सामने

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी जहां संजू सैमसन के हाथों में हैं तो वहीं केन विलियम्सन पूरे सीजन तक हैदराबाद की कमान संभालने वाले हैं। इस सीजन में पुणे में यह पहला मैच खेला जाना हैं और ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में मजबूत प्लेइंग XI के साथ उतरना चाहेगी।

 

Tue, 29 Mar 2022 05:11 PM

IPL 2022: RR vs SRH: राजस्थान-हैदराबाद में होगी भिड़ंत

आईपीएल 2022 के पांचवें मैच में आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad) से होना है। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। 

 



Source link