ipl 2022 points table: लगातार हार से KKR का मुंबई और चेन्नई जैसा हुआ हाल, टेबल में 8वें स्थान पर पहुंची h3>
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी और ओपनर डेविड वॉर्नर, रोवमैन पॉवेल की उपयोगी पारियों से दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को चार विकेट से हरा दिया। दिल्ली की आठ मैचों में यह चौथी जीत है और वह तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है, जबकि कोलकाता को नौ मैचों में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के खिलाफ हार के बाद कोलकाता की टीम का मुंबई और चेन्नई जैसा हाल हो गया है, इन दोनों चैंपियन टीमों का इस सीजन प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।
अंकतालिका में गुजरात टाइटंस की टीम 8 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। दूसरे स्थान राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में 6 जीत के साथ है। इस सूची में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिन्होंने 8 में से 5 मैच जीते हैं। लखनऊ और बैंगलोर 10 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
दिल्ली ने कोलकाता को 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन पर रोक दिया और फिर 19 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की तरफ से नीतीश राणा ने 34 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 गेंदों में चार चौकों के सहारे 42 रन और रिंकू सिंह ने 16 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाये। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने पारी के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह, नीतीश राणा और टिम साउदी के विकेट झटके। मुस्तफिजुर ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। चेतन सकारिया और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
संबंधित खबरें
IPL 2022 Latest Points Table
टीम
मैच
जीते
हारे
टाई
नो रिजल्ट
प्वॉइंट्स
नेट रनरेट
गुजरात टाइटंस
8
7
1
0
0
14
0.371
राजस्थान रॉयल्स
8
6
2
0
0
12
0.561
सनराइजर्स हैदराबाद
8
5
3
0
0
10
0.600
लखनऊ सुपर जायन्ट्स
8
5
3
0
0
10
0.334
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
9
5
4
0
0
10
-0.572
दिल्ली कैपिटल्स
8
4
4
0
0
8
0.695
पंजाब किंग्स
8
4
4
0
0
8
-0.419
कोलकाता नाइट राइडर्स
9
3
6
0
0
6
-0.006
चेन्नई सुपरकिंग्स
8
2
6
0
0
4
-0.538
मुंबई इंडियंस
8
0
8
0
0
0
-1.000
कोलकाता का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सका। सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच तीन, वेंकटेश अय्यर छह और बाबा इंद्रजीत छह रन बनाकर आउट हुए। आंद्रे रसेल खाता खोले बिना कुलदीप की गेंद पर स्टंप हो गए । कुलदीप ने अय्यर, इंद्रजीत और सुनील नारायण के विकेट भी झटके।
उमेश यादव ने पहली गेंद पर पृथ्वी शॉ का विकेट लेकर अच्छी शुरुआत की थी।
IPL 2022: खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को युवराज सिंह ने दी ये खास सलाह
लेकिन डेविड वॉर्नर दूसरे छोर पर डटे रहे। ललित यादव (22) ने संघर्ष किया लेकिन वॉर्नर के साथ उनकी साझेदारी ने दिल्ली को एक मजबूत स्थिति में डाल दिया। हालांकि दो गेंदों के भीतर तीन विकेट गंवाकर दिल्ली ने कोलकाता को वापसी करने का मौका दे दिया। वार्नर ने 26 गेंदों पर 42 रन में आठ चौके लगाए। वॉर्नर का विकेट भी उमेश यादव ने ही लिया। उमेश ने दल्लिी के कप्तान ऋषभ पंत को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर दिल्ली को गहरा झटका दिया।
लेकिन अंत में अक्षर पटेल (24), रोवमन पॉवेल (नाबाद 33) और शार्दुल ठाकुर (नाबाद आठ)ने बल्ले के साथ जलवा बिखेरा और एक ओवर शेष रहते दिल्ली को दो अंक दिलाए। पॉवेल ने छक्का मारकर मैच समाप्त किया। पॉवेल ने 16 गेंदों की अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए। अंक तालिका में दल्लिी अब चौथी जीत और आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर जा पहुंची हैं और कोलकाता के लिए नौ मैचों में छठी हार के बाद आने वाले मैच अब करो या मरो वाले होंगे।
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी और ओपनर डेविड वॉर्नर, रोवमैन पॉवेल की उपयोगी पारियों से दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को चार विकेट से हरा दिया। दिल्ली की आठ मैचों में यह चौथी जीत है और वह तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है, जबकि कोलकाता को नौ मैचों में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के खिलाफ हार के बाद कोलकाता की टीम का मुंबई और चेन्नई जैसा हाल हो गया है, इन दोनों चैंपियन टीमों का इस सीजन प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।
अंकतालिका में गुजरात टाइटंस की टीम 8 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। दूसरे स्थान राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में 6 जीत के साथ है। इस सूची में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिन्होंने 8 में से 5 मैच जीते हैं। लखनऊ और बैंगलोर 10 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
दिल्ली ने कोलकाता को 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन पर रोक दिया और फिर 19 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की तरफ से नीतीश राणा ने 34 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 गेंदों में चार चौकों के सहारे 42 रन और रिंकू सिंह ने 16 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाये। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने पारी के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह, नीतीश राणा और टिम साउदी के विकेट झटके। मुस्तफिजुर ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। चेतन सकारिया और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
संबंधित खबरें
टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
गुजरात टाइटंस | 8 | 7 | 1 | 0 | 0 | 14 | 0.371 |
राजस्थान रॉयल्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | 0.561 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.600 |
लखनऊ सुपर जायन्ट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.334 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | -0.572 |
दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | 0.695 |
पंजाब किंग्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -0.419 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 3 | 6 | 0 | 0 | 6 | -0.006 |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.538 |
मुंबई इंडियंस | 8 | 0 | 8 | 0 | 0 | 0 | -1.000 |