IPL 2022 Orange Cap: गेंदबाजों के होश उड़ा रहे जोस बटलर की 500 क्लब में एंट्री, ऑरेंज कैप बरकरार

133

IPL 2022 Orange Cap: गेंदबाजों के होश उड़ा रहे जोस बटलर की 500 क्लब में एंट्री, ऑरेंज कैप बरकरार

Jos Buttler इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में बल्ले से काफी धमाल मचा रहे हैं। वह इस सीजन में पिछले नौ मैचों में अब तीन शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज बटलर ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 67 रनों की शानदार पारी खेली। बटलर के अब इस सीजन में 500 से ज्यादा रन हो गए हैं और एकमात्र बल्लेबाज हैं, जोकि आईपीएल 2022 में अब तक 500 के आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

ऑरेंज कैप (IPL 2022 Orange Cap) की लिस्ट में बटलर का जलवा कायम हैं और फिलहाल कैप उन्हीं के पास है। राजस्थान और मुंबई मैच के बाद बटलर मजबूती के साथ टॉप पर कायम हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायन्ट्स के कप्तान केएल राहुल हैं, जिनके खाते में 374 रन हैं। 














खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
जोस बटलर 9 9 566 70.75 155.06 47 36
केएल राहुल 9 9 374 53.43 143.84 34 15
हार्दिक पांड्या 8 8 308 51.33 135.68 32 8
तिलक वर्मा 9 9 307 43.46 137.05 20 15
श्खिर धवन 9 9 307 38.38 126.33 30 8
सूर्यकुमार यादव 7 7 290 48.33 147.20 23 15
श्रेयस अय्यर 9 9 290 36.25 137.44 30 7
अभिषेक वर्मा 8 8 285 35.63 131.33 31 8
फाफ डु प्लेसी 10 10 278 28.80 125.79 27 10
डेविड मिलर 9 9 276 69.22 150.81 23 12

संबंधित खबरें

टॉप-5 में हार्दिक पांड्या ने शिखर धवन को नीचे लुढ़काकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मात्र तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में खुद की स्थिति मजबूत कर ली है। पांड्या के अब 8 मैचों से 308 रन हो गए हैं। शिखर धवन 9 मैचों में 307 रनों के साथ पांचवें नंबर पर लुढ़क गए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 9 मैचों में 307 रनों के साथ चौथा स्थान हासिल कर लिया है। 



Source link