IPL 2022 closing ceremony: जय हो…. तान छेड़ रहे थे एआर रहमान, तभी चुपके से स्टेज पर आ धमके रणवीर सिंह, वीडियो वायरल h3>
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स (RR) और मेजबान गुजरात टाइटंस (GT) के बीच रविवार को आईपीएल 2022 का फाइनल खेला जा रहा है, जिसमें टॉस जीतकर एक बार की चैंपियन राजस्थान पहले बल्लेबाजी कर रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस खिताबी मुकाबले से ठीक पहले शानदार क्लोजिंग सेरेमनी भी हुई, जिसमें बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और एआर रहमान ने समां बांधा।
भारत के मशहूर म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान ने जैसे ही जय हो और वंदे मातरम गाना शुरू किया वैसे ही दर्शकों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। जब रहमान की परफॉर्मेंस चल रही थी तभी रणवीर सिंह स्टेप पर पहुंच गए। रहमान अपनी धुन में मस्त थे, उन्हें पता ही नहीं लगा कि कब रणवीर उन तक पहुंच गए, जिसके पास दोनों की जुगलबंदी देखते ही बनी।
दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी लॉन्च
66 मीटर लंबी और 42 मीटर चौड़ी यह दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी है। इस मौके पर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से बीसीसीआई को सर्टिफिकेट भी दिया गया। जर्सी में आईपीएल 2022 में खेलने वाली सभी 10 टीमों के लोगो बने हुए हैं। साथ ही बड़े-बड़े शब्दों में 15 years of IPL यानी आईपीएल के 15 साल प्रिंट हैं। जैसे ही टीवी स्क्रीन पर जर्सी का अनावरणा हुआ, देखते ही देखते तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
भारतीय रंग में रंगे विदेशी मेहमान
अक्सर विदेशी मेहमान जब भारत आते हैं तो वो यहां की संस्कृति में रंग जाते हैं। आईपीएल के क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय पूर्व क्रिकेटर तो भारतीय परिधानों में नजर आ रहे थे मगर इस दौरान विदेशी खिलाड़ी भी भारतीय रंग में रंगे नजर आए। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडन और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भी कुर्ता पैजामा पहने हुए नजर आए। सभी खिलाड़ी खूबसूरत दिख रहे थे। इससे पहले ब्रेटली भी कई बार भारतीय परिधानों में नजर आए हैं।
पहली चैंपियन थी राजस्थान रॉयल्स
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले सीजन में ही बेहतरीन प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बनाई है, अगर वे यह खिताब जीतते हैं, तो उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। वहीं, राजस्थान 2008 के पहले सीजन को जीतने के बाद दूसरी बार खिताब को अपने नाम करना चाहेगा।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैकॉय और युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन:: ऋधिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल और मोहम्मद शमी।