Indore Spa Centre Raid: सेक्स चेंज करा कर लड़की बनी, फिर करने लगी जिस्म बेचने का धंधा, ग्राहकों में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता भी शामिल

713
Indore Spa Centre Raid: सेक्स चेंज करा कर लड़की बनी, फिर करने लगी जिस्म बेचने का धंधा, ग्राहकों में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता भी शामिल

Indore Spa Centre Raid: सेक्स चेंज करा कर लड़की बनी, फिर करने लगी जिस्म बेचने का धंधा, ग्राहकों में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता भी शामिल

इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में दो दिन पहले एटम स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली 10 लड़कियों और आठ लड़कों को पुलिस ने संदिग्ध हालात मे पकड़ा था। इनमें से सात लड़कियां थाईलैंड की थीं। अब पता चला है कि इनमें से चार अपना सेक्स चेंज कराकर लड़की बनी थीं। इतना ही नहीं, स्पा पर छापे के दौरान जिन लोगों को पकड़ा गया था, उनमें से तीन कथित रूप से बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं।

पासपोर्ट से पुरुष होने का खुलासा
पुलिस को लड़कियों के पासपोर्ट से उनके पुरुष होने का पता चला है। पकड़ी गई थाईलैंड की चारों लड़कियों के पासपोर्ट जब्त किए गए थे। इसमें उनका जेंडर मेल लिखा हुआ है। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार इन्होंने अपना जेंडर चेंज कराया था और स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का काम कर रही थीं। थाईलैंड से सात लड़कियां स्पा में काम करने आई थीं। बाकी तीन लड़कियों के पासपोर्ट की जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है।

ग्राहकों का पॉलिटिक्स कनेक्शन
स्पा सेंटर पर पकड़े गए ग्राहकों में से बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य बताए जा रहे हैं। तीनों खंडवा के खालवा मंडल के बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़े हैं। वरुण यादव युवा मोर्चा, खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री के पद पर हैं। अशोक सिंगला भी युवा मोर्चा का कार्यकर्ता है। तीनों मसाज कराने स्पा सेंटर में गए थे जब पुलिस का छापा पड़ा और वे पकड़े गए।

Communal Tension in Sarguja :नए साल के जश्न से शुरू हुआ विवाद में धार्मिक उन्माद का विष किसने बोया, जानिए इनसाइड स्टोरी
दूसरी बार पकड़ाया स्पा संचालक
स्पा सेंटर के संचालक संजय का कहना है कि उसने इसकी फ्रेंचाइजी ली थी। करीब दस महीने पहले भी स्पा सेंटर पर छापा पड़ा था और संजय को पुलिस ने पकड़ा था। तब वह यहां मैनेजर का काम करता था। गिरफ्तार किए गए 18 में से 17 आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

MP Coronavirus Update: एक दिन में मिले 1577 मरीज, भोपाल में एक साथ 28 बच्चे कोरोना पॉजिटिव
शुक्रवार को हुई कार्रवाई
इदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के एटम स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित करने की सूचना इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली थी। क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से 18 लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया था जिसमे 10 लडकियां और 8 पुरुष थे। फैमिली सैलून, स्पा, स्कीन क्लीनिक के नाम पर चल रहे इस केंद्र के बारे में किसी को अंदाजा नहीं था कि यहां अनैतिक कारोबार चल रहा है।

indore

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News