Indore News: लड़की समझ घर बुलाया, वो निकली किन्नर तो घोंट दिया गला, मटन वाले चाकू से शव के किए टुकड़े

210
Indore News: लड़की समझ घर बुलाया, वो निकली किन्नर तो घोंट दिया गला, मटन वाले चाकू से शव के किए टुकड़े

Indore News: लड़की समझ घर बुलाया, वो निकली किन्नर तो घोंट दिया गला, मटन वाले चाकू से शव के किए टुकड़े

इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक अधकटा शव मिला था। शव अधकटा होने की वजह से पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं, इंदौर पुलिस (indore crime news) इस मामले को सुलझाने में जुटी थी। पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामला सुलझा दिया है। आरोपी की पहचान नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने जो अधकटा शव बरामद किया है, वह एक किन्नर का है। आरोपी नूर ने मटन काटने वाले चाकू से किन्नर सिर धड़ से अलग कर दिया था। टॉवर लोकेशन और सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी की पहचान मृतक से फेसबुक के जरिए हुई थी।


मृतक किन्नर की पहचान मोहसिन उर्फ जोया के रूप में हुई है। रविवार से ही वह लापता थी। परिवार ने खजराना पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी नूर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मोहसिन के शरीर के बाकी हिस्से को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि नूर ने मोहसिन को शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाया था। पैसों को लेकर विवाद हुआ तो उसने गला घोंट दिया।

काट दिया शरीर
गला घोंटने के बाद आरोपी नूर ने मोहसिन के शरीर को मटन काटने वाले चाकू से दो हिस्सों में काट दिया। इसके बाद पेटी में बंद कर शव को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस ने पहले आधा हिस्सा बरामद किया था। मोहसिन का शव शहीद पेट्रोल पंप के पास मिला था। वहां सिर्फ कमर का हिस्सा मिला था। सिर गायब था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं, एक हिस्सा नूर अपने घर में ही रखे हुआ था। उसे पता चल गया था कि पुलिस ने शरीर का आधा हिस्सा बरामद कर लिया है। इसके बाद वह डर गया था।

कॉल डिटेल से पुलिस पहुंची नूर तक
वहीं, पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो किन्नर के मोबाइल लोकेशन की जांच की गई। इस दौरान आखिरी लोकेशन नूर के घर के पास मिला। नूर ने ही जोया से आखिरी बार बात की थी। इसके बाद पुलिस ने नूर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी नूर को पकड़ लिया है।

देह व्यापार से जुड़ी थी जोया
वहीं, किन्नर जोया देह व्यापार से जुड़ी थी। इसके साथ ही आरोपी नूर के साथ उसका पैसों को लेकर भी विवाद चल रहा था। जोया जब नूर के घर आई थी, तब रिलेशन बनाने के लिए उसने बुलाया था। इस दौरान पैसों को लेकर विवाद हो गया। पैसों के विवाद में उसने आपा खो दिया और गला घोंट कर हत्या कर दी। शव छुपाने के लिए मटन काटने वाले चाकू से उसे काट दिया। उसने जोया को घर पर लड़की समझकर बुलाया था।

इसे भी पढ़ें
Indore : फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर लाइसेंस रिन्युअल करते थे आरोपी, पुलिस ने RTO के 7 एजेंट को किया गिरफ्तारIndore: कराची यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री, 250-250 रुपये में मेडिकल… फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News