Indore News : राम के नाम पर नहीं जुटे कांग्रेस नेता | Congress Leaders Did Not Gather In The Name Of Ram | Patrika News h3>
गांधी भवन में रामनवमी पर रखे कार्यक्रम में आए सिर्फ 15 नेता, उठे सवाल, पांच माह में बने डेढ़ लाख नए सदस्य कहां गए
इंदौर
Published: April 11, 2022 11:14:22 am
इंदौर. शहर में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, लेकिन पहली बार कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर रखा गया कार्यक्रम फेल हो गया। शहर में कांग्रेस के नए-पुराने मिलाकर लाखों सदस्य होने के बावजूद रामनवमी मनाने के लिए 15 नेता ही जुटे। इनमें आधे से ज्यादा पदाधिकारी थे, जो अकेले आए पर अपने साथ चार लोगों को लेकर नहीं पहुंचे। कांग्रेसियों की मानें तो गांधी भवन से सूचना नहीं होने पर पदाधिकारियों सहित अन्य नेता नहीं पहुंचे। इधर, सवाल यह भी उठ रहा है कि पांच माह में कांग्रेस ने जो डेढ़ लाख के करीब नए सदस्य बनाए, उनमें से भी 10 प्रतिशत यानी 15 हजार लोग भी नहीं आए। एक बार फिर शहर कांग्रेस संगठन आयोजन करने में कमजोर साबित हुआ।
Indore News : राम के नाम पर नहीं जुटे कांग्रेस नेता
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ ने इस बार श्रीराम जन्म उत्सव यानी रामनवमी धूमधाम से मनाने का आदेश जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को दिया था। भगवान राम कथा वाचन, रामलीला और श्रीराम की पूजा-अर्चना करने का अध्यक्षों को कहा था। यह आदेश 2 अप्रैल को जारी किया गया, लेकिन शहर कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष के आदेश को ताक पर रख कर इनमें से किसी एक भी आयोजन को लेकर न तो कोई तैयारी की और न ही रूपरेखा बनाई। कार्यक्रम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की।
पहली बार कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर रखे गए श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में 15 नेता ही मौजूद थे। इनमें शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग, मोर्चा संगठन प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव, प्रवक्ता संजय बाकलीवाल, धर्मेंद्र गेंदर, सन्नी राजपाल, विवेक खंडेलवाल, मिन्ना भाटिया, शैलू सेन आदि शामिल हैं। भीड़ न जुटने की वजह गांधी भवन से विधायक. पार्षद, शहर व प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों और अन्य नेताओं को फोन लगाकर सूचना नहीं देना बताया जा रहा है। जो आए, उन्होंने श्रीराम जन्मोत्सव मनाने के साथ गांधी भवन पर दीपक लगाकर आतिशबाजी भी की।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसियों के अनुसार नेताओं को फोन लगाकर बुलाने की जिम्मेदारी अध्यक्ष बाकलीवाल ने अपने करीबी एक प्रवक्ता को दी थी, जिन्होंने किसी नेता को फोन नहीं लगाया। नतीजतन प्रदेशाध्यक्ष नाथ के आदेश पर पहली बार गांधी भवन में रखे गए कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटी और पहला ही आयोजन फेल हो गया। इसके पीछे शहर कांग्रेस के पदाधिकरियों ने तर्क दिया कि रामनवमी के चलते कई जगह कार्यक्रम होने पर नेता व पदाधिकारी नहीं आए। गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि जो जिला और शरह अध्यक्ष संगठन के कार्यक्रमों को लेकर सक्रियता नहीं दिखाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वैसे शहर में तो कार्यक्रम हो गया, लेकिन इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में कोई आयोजन नहीं हुआ।
हनुमान जयंती पर करना है सुंदर कांड हनुमान जयंती 16 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन सुंदर कांड और हनुमान चालीसा पाठ करने का आदेश शहर और जिला अध्यक्षों को दिया गया है। इस आयोजन को लेकर भी न तो शहर में कोई तैयारी नजर आ रही और न ही इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में हलचल है। हनुमान जंयती के दिन प्रदेशाध्यक्ष ङ्क्षछदवाड़ा में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।
अगली खबर