Indore News : नगर निगम ने अब लगाया यह नया शुल्क | Indore Municipal Corporation Now Imposed This New Fee | Patrika News h3>
शहर में पहली बार किया जा रहा मल निपटान शुल्क का प्रावधान, फिलहाल कमर्शियल व इंडस्ट्रीयल से होगा वसूल
इंदौर
Published: April 12, 2022 10:48:46 am
उत्तम राठौर इंदौर. नगर निगम ने इस वर्ष के बजट में भले ही कोई नया टैक्स नहीं लगाया और न ही टैक्स दर में वृद्धि की, लेकिन मल निपटान शुल्क लागू कर दिया है। रहवासियों के साथ कमर्शियल, इंडस्ट्रीयल संपत्ति करदाता और एक इंच से ऊपर कमर्शियल नल कनेक्शन वाले लोगों पर यह शुल्क लगाने की प्लानिंग की गई, लेकिन बजट पेश करने से पहले राय लेने को लेकर बुलाए गए विधायकों के विरोध करने पर इस शुल्क से रहवासियों को मुक्त रखा गया है। अब यह शुल्क कमर्शियल, इंडस्ट्रीयल और एक इंच से ऊपर वाले नल कनेक्शन लेने वाले लोगों पर लागू होगा। इसको लेकर दर भी तय कर दी गई है। साथ ही शहर में पहली बार लगने वाले इस शुल्क को लेने के लिए बजट में प्रावधान कर दिया है।
Indore News : नगर निगम ने अब लगाया यह नया शुल्क
निगम अपनी बिगड़ी आर्थिक स्थिति सुधारने में लगा है। इसके लिए जहां अवैध निर्माण की 30 प्रतिशत तक कम्पाउडिंग कर लोगों से पैसा लिया जा रहा है, वहीं अब शहर में पहली बार मल निपटान शुल्क वसूल किया जाएगा। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत निगम यह शुल्क वसूल करेगा। इसको लेकर दर तय कर दी है। साथ ही नए खाते खोलने को लेकर राजस्व अमले को काम पर लगाया है। ई नगर पालिका पोर्टल पर ये खाते इसी माह खोले जाएंगे, जो पहली बार खुलेंगे। खाते खुलते ही शुल्क वसूली शुरू होगी। मल निपटान शुल्क वसूलने से निगम को हर माह तीन करोड़ रुपए से ज्यादा मिलेंगे।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के दौरान निगम ने पानी का पैसा बढ़ाने के साथ ड्रेनेज निकासी और मल निपटान शुल्क लागू किया था। विरोध होने पर न तो पानी का पैसा बढ़ाया और न ही कोई शुल्क लागू नहीं हुआ, लेकिन पिछले दिनों निगम बजट को लेकर रखी गई भाजपा-कांग्रेस विधायकों की बैठक में फिर से इस मुद्दे को रखा गया तो सभी ने एक सुर में फिर विरोध किया। इस पर प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने विधायकों की मंशानुसार सिर्फ मल निपटान शुल्क लागू किया, वह भी रहवासियों को छोडक़र कमर्शियल और इंडस्ट्रीयल संपत्तिकरधारकों सहित कमर्शियल नल कनेक्शन पर।
हर वर्ष मिलेंगे 40 करोड़ रुपए से ज्यादा मल निपटान शुल्क के जरिए निगम को हर वर्ष 40 करोड़ रुपए से ज्यादा मिलेंगे। कमर्शियल 96 हजार संपत्तिधारक से जहां हर माह 2 करोड़ 88 लाख मिलेंगे, वहीं इंडस्ट्रीयल के जरिए 43 लाख 20 हजार रुपए महीना आएंगे। इस तरह दोनों को मिलाकर 12 माह में तकरीबन 40 करोड़ रुपए मिलेंगे। एक इंच से ऊपर नल कनेक्शन वाले लोगों से वसूला जाने वाला 40 प्रतिशत शुल्क शामिल नहीं है। इनके जरिए मिलने वाले शुल्क का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है, क्योंकि हर कनेक्शन की दर अलग-अलग है। बताया जा रहा है कि आधा और पौन इंच के कमर्शियल नल कनेक्शन धारकों से भी मल निपटान शुल्क वसूल किया जाएगा।
इस तरह से की जाएगी वसूली कमर्शियल : 300 रुपए महीना इंडस्ट्रीयल : 480 रुपए महीना – एक इंच से ऊपर कमर्शियल नल कनेक्शन लेने वाले लोगों को बिल राशि का 40 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
इतने लोगों पर लगेगा – शहर में संपत्तिकर खाते 6 लाख के आसपास हैं। इनमें 16 प्रतिशत कमर्शियल हैं। इस हिसाब से 96 हजार लोग कमर्शियल खाताधारक हैं। – इंडस्ट्रीयल संपत्तिकर खाते 1.5 प्रतिशत हैं। 6 लाख संपत्तिकर खाते में से यह आंकड़ा 9000 है।
– एक इंच से ऊपर कमर्शियल नल कनेक्शन धारक 700 के आसपास हैं। इस वर्ष के बजट में दर तय कर दी शहर में पहली बार मल निपटान शुल्क लिया जाएगा। अभी यह कमर्शियल, इंडस्ट्रीयल संपत्तिकरदाता और एक इंच से ऊपर कमर्शियल नल कनेक्शन वाले लोगों से लिया जाएगा। इसके लिए इस वर्ष के बजट में दर तय कर दी गई है। साथ ही मल निपटान शुल्क लेने के लिए ई-नगर पालिका पोर्टल पर नए खाते खोलने को लेकर राजस्व अमले को निर्देशित किया है।
भव्या मित्तल, अपर आयुक्त, राजस्व विभाग
अगली खबर