सोमवार, 7 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

इंडोनेशिया: पापुआ प्रांत के बाजार में भीषण आग, 6 बच्चों सहित 11 लोगों की दर्दनाक मौत

इंडोनेशिया के सेंट्रल पापुआ प्रांत में सोमवार तड़के एक बाजार में लगी भीषण आग ने 11 जिंदगियों को लील लिया, जिनमें छह मासूम बच्चे भी शामिल थे। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह घटना पानियाई स्थित एक…

इंडोनेशिया: पापुआ प्रांत के बाजार में भीषण आग, 6 बच्चों सहित 11 लोगों की दर्दनाक मौत
(फोटो: IANS)

इंडोनेशिया के सेंट्रल पापुआ प्रांत में सोमवार तड़के एक बाजार में लगी भीषण आग ने 11 जिंदगियों को लील लिया, जिनमें छह मासूम बच्चे भी शामिल थे। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह घटना पानियाई स्थित एक बाजार में हुई, जहां आग तेजी से आसपास के घरों और दुकानों में फैल गई, जिससे भारी तबाही हुई।

विज्ञापन

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता हेनरी जे. मानुरुंग ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि जांच अधिकारियों को घटनास्थल से पीड़ितों के शव मिले, जो बुरी तरह जल चुके थे। मृतकों में पांच वयस्क और छह बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र दो से नौ साल के बीच थी।

तीन घंटे तक धधकती रही आग

आग पर काबू पाने के प्रयास चुनौतीपूर्ण साबित हुए। हेनरी ने कहा, "आग की तेजी और घरों व स्टॉल्स के एक-दूसरे से बहुत सटे होने की वजह से आग बुझाने में काफी समय लगा।" फायर फाइटर्स ने फायर ट्रक और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन आग को पूरी तरह बुझाने में लगभग तीन घंटे लग गए। इस अग्निकांड की चपेट में कुल 40 इमारतें आ गईं।

आग के कारणों की जांच जारी

पुलिस अधिकारी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। वे चश्मदीदों से पूछताछ कर उन परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके कारण आधी रात के बाद यह विनाशकारी हादसा हुआ।

इंडोनेशिया में आगजनी की ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। दिसंबर 2025 में सेंट्रल जकार्ता में एक सात मंजिला कार्यालय भवन में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई थी, जिसकी वजह ड्रोन की बैटरी में विस्फोट बताया गया था। इसी तरह, 2023 में पूर्वी इंडोनेशिया में एक निकेल-प्रोसेसिंग प्लांट में हुए धमाके और आग से 12 लोगों की जान चली गई थी।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →