Indian Railway : चंडीगढ़ तक ही चलेगी साबरमती एक्सप्रेस | Due to derailment Sabarmati express go for Chandigarh | Patrika News h3>
उत्तर रेलवे के रूपनगर–मैनपुर रेलखंड में मालगाड़ी के रेल अवपथन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
जयपुर
Published: April 18, 2022 09:21:45 pm
जयपुर साबरमती एक्सप्रेस चंडीगढ़ तक ही संचालित की जाएगी। दौलतपुर से चंडीगढ़ के बीच यह ट्रेन रदद रहेगी। उत्तर रेलवे के रूपनगर–मैनपुर रेलखंड में मालगाड़ी के रेल अवपथन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 19717 साबरमती– दौलतपुर चौक एक्सप्रेस 17 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान की है। वह चंडीगढ़ तक ही संचालित की जाएगी। चंडीगढ़–दौलतपुर चौक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19718 दौलतपुर चौक–साबरमती एक्सप्रेस 18 अप्रैल को चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी अर्थात दौलतपुर चौक–चंडीगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयन्ती मनाई गई
उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय में 18 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयन्ती मनाई गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि भारतरत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में महाप्रबन्धक विजय शर्मा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की फोटो का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधान कार्यालय के रेलवे अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। महाप्रबन्धक विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए रेलवे कर्मचारियों एवं अधिकारियों से बाबा साहेब के आदर्शाे को अपने जीवन में अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में योगदान करने का आह्वान किया तथा उन्होने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का अर्थशास्त्र, कानून एवं महिला उत्थान में विशेष योगदान रहा है। उनके आदर्शाे को जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा से बौद्धिक विकास होता है एवं संघर्ष के बिना कुछ भी संभव नहीं, अतः मेहनत एवं संघर्ष हमेशा करते रहना चाहिए। इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक गौतम अरोड़ा, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभाष कुमार सहित श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Anand Mani Tripathi
आनंद मणि त्रिपाठी राजस्थान पत्रिका में राजनीति, अपराध, विदेश, रक्षा एवं सामरिक मामलों के पत्रकार हैं। पत्रकारिता के तीनों माध्यम प्रिंट, टीवी और आनलाइन में गहरा और अपनी तेज तर्रार रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में जन्म हुआ। प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के कानपुर और बस्ती में हुई। माध्यमिक शिक्षा नवोदय विद्यालय बस्ती, फैजाबाद और पूर्वोत्तर त्रिपुरा के धलाई जिले में हुई। अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से स्नातक और 2009 में जेआईआईएमसी,दिल्ली से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया।
हरियाणा से पत्रकारिता आरंभ की। शिक्षा, विज्ञान, मौसम, रेलवे, प्रशासन, कृषि विभाग और मंत्रालय की रिपोर्टिंग की। इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग से शिक्षा और रेलवे विभाग के कई भ्रष्टाचार का खुलासा किया। रक्षा मंत्रालय के रक्षा संवाददाता पाठयक्रम-2016 पूरा किया। इसके बाद रक्षा मामलों की पत्रकारिता शुरू कर दी। चीन, पाकिस्तान और कश्मीर मामलों पर तीक्ष्ण नजर रहती है।
लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या 2017, राइफलमैन औरंगजेब की हत्या 2018, जम्मू—कश्मीर में बदले 2018 में बदले राजनीतिक समीकरण, पुलवामा हमला 2019, कश्मीर से 370 का हटना, गलवान घाटी मुठभेड़ 2020 को बेहद करीब से जम्मू और कश्मीर में रहकर ही कवर किया। कोरोना काल 2020 में भी लददाख से नेपाल तक की यात्रा चीन के बदलते समीकरण को लेकर की।
इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की रिपोर्टिंग की। 9 नवंबर 2019 को श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या मामले में आए फैसले की अयोध्या से कवर किया। 2022 उत्तरप्रदेश् चुनाव को सहारनपुर से सोनभद्र तक मोटर साइकिल के माध्यम से कवर किया। पत्रकारिता से इतर आनंद मणि त्रिपाठी को संगीत और पर्यटन का जबरदस्त शौक है। इन्हें किसी भी कार्य में असंभव शब्द न प्रयोग करने के लिए जाना जाता है…
अगली खबर