India vs Sri Lanka 1st T20I match Live updates Ind vs SL 2nd T20I: कुछ देर में शुरू होगा दूसरा मैच, बारिश का साया h3>
India vs Sri lanka 2nd T20I Match: भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निसांका के 75 और शनाका के नाबाद 47 रनों के दम पर मेहमानों ने भारत के सामने 184 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। आखिरी 5 ओवर में भारत ने 16 की औसत से 80 रन खर्च किए। इस दौरान सभी भारतीय गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला। 184 रनों की पीछा करते हुए भारत ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 186 रन बना ये मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 74 रन बनाए।
CLICK HERE FOR LIVE SCORECARD
CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY
Sat, 26 Feb 2022 10:35 PM
Ind vs SL 2nd T20I: भारत ने जीता मैच
भारत ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को श्रीलंका को सात विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत ने श्रेयस अय्यर की 44 गेंद में नाबाद 74 रन पारी के दम पर जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में हासिल कर लिया।
Sat, 26 Feb 2022 10:20 PM
Ind vs SL 2nd T20I: जडेजा की तूफानी पारी
रविंद्र जडेजा ने 15 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत पक्की कर दी है। उन्होंने 16वें ओवर में 22 रन बटोरे।
Sat, 26 Feb 2022 10:09 PM
Ind vs SL 2nd T20I: भारतीय टीम को मिली फ्री हिट
बिनुरा फर्नांडो ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर नो बॉल फेंकी। रविंद्र जडेजा ने नो बॉल पर चौका जड़ा, जबकि फ्री हिट पर उन्होंने लगातार दूसरा चौका जड़ा। भारत को अब जीत के लिए 35 गेंद में 38 रन चाहिए।
Sat, 26 Feb 2022 10:02 PM
Ind vs SL 2nd T20I: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी
संजू सैमसन 25 गेंदों में 39 रन की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने लहिरू कुमारा के ओवर में चार बाउंड्री लगाई। इस ओवर में उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया।
Sat, 26 Feb 2022 09:50 PM
Ind vs SL 2nd T20I: श्रेयस का अर्धशतक
रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में है। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अय्यर ने दूसरे मैच में भी फिफ्टी जड़ दी है। उन्होंने छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 31 गेंदों में 54 रन बना लिए हैं।
Sat, 26 Feb 2022 09:28 PM
Ind vs SL 2nd T20I: ईशान किशन ने अपना विकेट गंवाया
लहिरू कुमारा ने अपने पिछले ओवर में ईशान किशन को बाउंसर मारा था, जोकि ईशान के हेलमेट पर लगी थी। ईशान उस ओवर के बाद काफी जल्दी में दिखे और लहिरू के अगले ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। किशन ने 15 गेंद में 16 रन बनाए।
Sat, 26 Feb 2022 09:18 PM
Ind vs SL 2nd T20I: श्रेयस अय्यर ने जड़े लगातार तीन चौके
श्रेयस अय्यर ने अपने इरादे जता दिए हैं। उन्होंने बिनुरा फर्नांडो के ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर चौके बटोरे।
Sat, 26 Feb 2022 09:10 PM
Ind vs SL 2nd T20I: ईशान के हेलमेट पर लीग गेंद
लहिरू कुमारा के ओवर में एक गेंद ईशान किशन के हेलमेट पर लगी, जिसके कारण गेम कुछ देर लिए रोका गया।
Sat, 26 Feb 2022 09:00 PM
Ind vs SL 2nd T20I: रोहित हुए आउट
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रोहित दो गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनको चमीरा ने आउट किया।
Sat, 26 Feb 2022 08:52 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: भारत को सीरीज जीतने के लिए चाहिए 184 रन
भारत की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन से एक बार फिर बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी।
Sat, 26 Feb 2022 08:44 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: श्रीलंका ने बनाए 183 रन
हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर में 23 रन खर्च किए। शनाका ने इस ओवर से दो छक्के और दो चौके बटोरे। शनाका ने 19 गेंदों पर 47 रनों की नाबाद पारी खेली।
Sat, 26 Feb 2022 08:32 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: निसांका 75 रन बनाकर आउट
भुवी ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर निसांका को आउट कर भारत को 5वीं सफलता दिलाई। निसांका ने 75 रन की शानदार पारी के दौरान 11 चौके लगाए।
Sat, 26 Feb 2022 08:29 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: श्रीलंका के 150 रन पूरे
19वां ओवर लेकर आए भुवी की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर शनाका ने लंका का स्कोर 150 के पार पहुंचाया, इसकी अगली गेंद पर उन्होंने थर्ड मैन की दिशा में चार रन बटोरे।
Sat, 26 Feb 2022 08:26 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: निसांका ने की बुमराह की धुनाई
जसप्रीत बुमारह ने 18वें ओवर से निसांका ने तीन चौके लगाते हुए 14 रन बटोरे। दो चौके निसांका ने फाइनलेग की दिशा में लगाए, वहीं आखिरी चौका उन्होंने थर्डमैन पर लगाया। इसी के साथ वह 73 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
Sat, 26 Feb 2022 08:21 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: हर्षल पटेल का महंगा ओवर समाप्त
पारी का 17वां ओवर डालने आए हर्षल पटेल ने अपने इस ओवर से 19 रन खर्च किए। शनाका ने ओवर में दो छक्के लगाए, वहीं निसांका ने एक चौका लगाया। 17 ओवर के बाद श्रीलंका 130/4
Sat, 26 Feb 2022 08:15 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: निसांका ने जड़ा 5वां टी20आई अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज निसांका ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना 5वां टी20आई अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए।
Sat, 26 Feb 2022 08:10 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: श्रीलंका को लगा चौथा झटका
दिनेश चांदीमल को आउट कर जसप्रीत बुमराह ने मेहमान टीम को 9वां झटका दिया है। इससे पहले लंका ने अपने 100 रन भी पूरे किए। निसांका 48 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Sat, 26 Feb 2022 08:03 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: निसांका अर्धशतक के करीब
एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे हैं, मगर दूसरे छोर पर निसांका अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। निसांका 47 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
Sat, 26 Feb 2022 07:57 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: हर्षल पटेल को मिली सफलता
हर्षल पटेल ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर कामिल को 1 के निजी स्कोर पर आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। लगातार तीन ओवर में यह भारत को मिली तीसरी विकेट है।
Sat, 26 Feb 2022 07:46 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: चहल की फिरकी में फंसे असालंका
10वें ओवर की 5वें गेंद पर असालंका विकेट के आगे पकड़े गए और चहल ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। असालंका दो रन बनाकर लौटे पवेलियन।
Sat, 26 Feb 2022 07:41 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: जडेजा ने गुनातिलका को भेजा पवेलियन
9वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर 16 रन देने वाले जडेजा ने गुनातिलका को 38 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। गुनातिलका ने इससे पहले तीन गेंदों पर 6,4,6 के रूप में तीन बाउंड्री लगाई थी।
Sat, 26 Feb 2022 07:38 PM
श्रीलंका के 50 रन हुए पूरे
8वें ओवर के खत्म होते होते मेहमान टीम ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। चहल ने 8वें ओवर से 10 रन दिए। निसांका और गुनातिलका अब अपने हाथ खोलने लगे हैं।
Sat, 26 Feb 2022 07:35 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: 6 ओवर के बाद लंका 30/0
चहल ने अपने पहले ओवर से मात्र 7 रन दिए। इसी के साथ पावरप्ले खत्म हो गया है और श्रीलंका ने बिना विकेट खोए 32 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने कोशिश तो की मगर वह विकेट नहीं चटका पाए।
That’s the end of the powerplay and Sri Lanka are 32/0
Live – https://t.co/ImBxdhXjSc #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/e6pg7QNlNv
— BCCI (@BCCI) February 26, 2022
Sat, 26 Feb 2022 07:34 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: निसांका ने जड़ा रिवर्स स्वीप
पारी का 7वां ओवर लेकर आए रवींद्र जडेजा की चौथी गेंद पर निसांका ने रिवर्स स्वीप लगाते हुए चार रन बटोरे। रोहित ने यहां हर्षल को एक ओवर के बाद रोक दिया है। जडेजा ने 7वें ओवर से 9 रन दिए।
Sat, 26 Feb 2022 07:27 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: हर्षल पटेल के ओवर से आए दो चौके
पारी का 5वां ओवर लेकर आए हर्षल पटेल के ओवर से दो चौके आए और उन्होंने कुल अपने पहले ओवर से 20 रन लुटाए। भुवी और बुमराह से रोहित ने 2-2 कराकर रोक दिया है। पावरप्ले का आखिरी ओवर चहल डालेंगे।
Sat, 26 Feb 2022 07:22 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: 4 ओवर के बाद श्रीलंका 15/0
जसप्रीत बुमराह ने अपने इस ओवर से श्रीलंकाई बल्लेबाजों से कई सवाल पूछे। उन्होंने यॉर्कर के साथ कुछ अच्छी गेंदें डाली और मेहमान टीम पर दबाव बनाया। मगर वह विकेट नहीं चटका पाए। गुनातिलका 8 और निसांका 3 रन पर खेल रहे हैं।
Sat, 26 Feb 2022 07:16 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: गुनातिलका ने लगाया पहला चौका
पारी का तीसरा ओवर लेकर आए भुवनेश्वर कुमार की दूसरी गेंद पर गुनातिलका ने पारी का पहला चौका ऑफ साइड में लगाया। भुवी ने इस ओवर से 6 रन दिए। तीन ओवर के बाद श्रीलंका 13/0
Sat, 26 Feb 2022 07:13 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: बुमराह ने दिए 5 रन
भुवनेश्वर कुमार की तरह जसप्रीत बुमराह भी अपने पहले ओवर में गेंद को हिलाते हुए दिखाई दिए। इस ओवर में बुमराह ने मात्र 5 रन खर्च किए। दो ओवर के बाद मेहमान 7/0
Sat, 26 Feb 2022 07:09 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: भारत ने गंवाया रिव्यू
बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर गुनातिलका को LBW आउट के लिए रिव्यू लिया, मगर गेंद विकेट के बाहर पैड पर लग रही थी। इसी के साथ भारत ने अपना पहला रिव्यू गंवाया।
Sat, 26 Feb 2022 07:05 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: पहले ओवर से मात्र दो रन
भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ओवर से मात्र दो ही रन दिए। भुवी ओवर के दौरान गेंद को बेहतरीन अंदाज में स्विंग कराते हुए दिखाई दिए। जसप्रीत बुमराह डालेंगे दूसरा ओवर।
Sat, 26 Feb 2022 07:03 PM
भुवी करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत
निसानका और गुणथिलका की सलामी जोड़ी उतरी मैदान पर। भुवनेश्वर कुमार करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।
Sat, 26 Feb 2022 06:52 PM
Sat, 26 Feb 2022 06:37 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, दिनेश चांदीमल (w), दासुन शनाका (c), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा
Sat, 26 Feb 2022 06:34 PM
Ind vs SL 2nd T20I Live: भारत ने जीता टॉस
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी है।
Sat, 26 Feb 2022 06:15 PM
Sat, 26 Feb 2022 06:06 PM
Sat, 26 Feb 2022 05:31 PM
India vs Sri lanka 2nd T20I : बारिश बिगाड़ सकती है खेल
पिछली बार जब भारत धर्मशाला में इंटरनेशनल मैच खेलने आया था, तो बारिश ने टॉस के लिए सिक्का उछालने की भी इजाजत नहीं दी थी। शनिवार को भी बारिश खेल में बाधा डाल सकती है, चूंकि आखिरी बार धर्मशाला में कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय 2016 में खेला गया था, तो ऐसे में पिच के बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल होगा।
Sat, 26 Feb 2022 05:12 PM