IND vs SL LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया वर्सेस श्रीलंका लाइव मैच? यहां जानें सभी डिटेल

18
IND vs SL LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया वर्सेस श्रीलंका लाइव मैच? यहां जानें सभी डिटेल


IND vs SL LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया वर्सेस श्रीलंका लाइव मैच? यहां जानें सभी डिटेल

Where To Watch India vs Sri Lanka Live Streaming: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में अब श्रीलंका से टकराएगी। दोनों टीमों की मंगलवार को कोलंबो के मैदान पर भिड़ंत होगी। यह सुपर-4 राउंड का चौथा मुकाबला है। वहीं, टीम इंडिया मौजूदा चरण में अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। भारत ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 228 रन से रौंदा। भारत की वनडे में पाकिस्तान के विरुद्ध यह रिनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) ने अर्धशतक ठोका जबकि विराट कोहली (नाबाद 122) और केएल राहुल (नाबाद 111) ने शानदार शतक जमाया। भारत ने 356/2 रन बनाए और पाकिस्तान को 32 ओवर में 128 रन पर रोक दिया। रोहित ब्रिगेड अब श्रीलंका के सामने भी जीत का लय बरकरार रखने को फिराक में होगी। श्रीलंका ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रन से मात दी थी।

IND vs PAK मैच में बना व्यूवरशिप का नया रिकॉर्ड, कोहली की सेंचुरी इतने करोड़ लोगों ने देखी लाइव

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Super Four Match 4 Live Telecast on TV and Live Streaming Online

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशिया कप 2023 सुपर-4 का चौथा मैच कब खेला जाएगा?

IND vs SL एशिया कप 2023 सुपर-4 का चौथा मुकाबला आज यानी 12 सितंबर मंगलवार को खेला जाएगा।

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2023 सुपर-4 का चौथा मैच कहां खेला जाएगा?

India vs Sri Lanka एशिया कप 2023 सुपर-4 का चौथा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SL एशिया कप 2023 सुपर-4 का चौथा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशिया कप 2023 सुपर-4 का चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार 3 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी ढाई बजे होगा।

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2023 सुपर-4 का चौथा मैच टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशिया कप 2023 सुपर-4 का चौथा मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं। 

India vs Sri Lanka एशिया कप 2023 सुपर-4 के चौथे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2023 सुपर-4 के चौथे मैच का आप ऑनलाइन आनंद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं। वहीं IND vs SL मैच से जुड़ी रोचक खबरों को आप लाइव हिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर भी पढ़ सकते हैं।

भारत और श्रीलंका के स्क्वॉड इस प्रकार हैं-

भारत का स्क्वॉड: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर , अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर

श्रीलंका का स्क्वॉड: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षना, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना, कुसल परेरा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, दुशान हेमंत।



Source link