IND vs SL 2nd Test Live : भारत को पहला झटका, मयंक लौटे पवेलियन India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score Ind vs Sl day 2 match report live score Commentary pink ball test updates Bengaluru test live

145
IND vs SL 2nd Test Live : भारत को पहला झटका, मयंक लौटे पवेलियन India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score Ind vs Sl day 2 match report live score Commentary pink ball test updates Bengaluru test live

IND vs SL 2nd Test Live : भारत को पहला झटका, मयंक लौटे पवेलियन India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score Ind vs Sl day 2 match report live score Commentary pink ball test updates Bengaluru test live

India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score Day 2: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट ( Pink ball test) के दूसरे दिन श्रीलंका (Sri Lanka) अपनी पहली पारी में 109 रन पर ढेर हो गई है। श्रीलंका की ओर से एंजलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। निरोशन डिकवेला 21 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)  ने 24 रन देकर पांच जबकि मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट चटकाए। टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में श्रेयस अय्यर ने 98 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 92 रन की पारी खेली। उनके अलावा विराट कोहली ने 23 और ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए। टीम इंडिया ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। भारत की बढ़त 192 रन की हो गई है। मयंक 22 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा और हनुमा विहारी क्रीज पर हैं। 

इससे पहले भारत ने मोहाली में पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को तीन दिन के अंदर ही पारी और 222 रन से हरा दिया था।

 

Sun, 13 Mar 2022 03:35 PM

India vs Sri Lanka

भारत को दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल के रूप में पहला झटका लगा है। मयंक अग्रवाल दूसरी पारी में 34 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। लसिथ एम्बुलडेनिया ने मयंक को गली में कैच आउट करवाया। 

Sun, 13 Mar 2022 03:26 PM

India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score

एम्बुलडेनिया के ओवर में रोहित शर्मा का कैच छूटा है। स्लिप में खड़े थिरिमाने बाएं हाथ से गेंद को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह कैच पकड़ नहीं सके। रोहित 18 रन पर हैं। 

Sun, 13 Mar 2022 03:14 PM

India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score

श्रीलंका के खिलाड़ी जयविक्रमा फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। श्रीलंका के लिए ये बड़ा झटका है। क्योंकि जयविक्रमान ने पहली पारी में तीन विकेट झटके थे। उनको मैदान के बाहर दो सपोर्ट स्टॉफ की मदद से ले जाया गया है। गेंदबाज के दाएं घुटने पर गेंद लगी, जिससे वह काफी दर्द में नजर आए। 

Sun, 13 Mar 2022 03:08 PM

IND vs SL Live

भारतीय सलामी बल्लेबाज दूसरी पारी में अभी तक काफी पॉजिटिव नजर आए हैं। रोहित 12 रन बनाकर खेल रहे हैं और भारत ने बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं। पहली पारी में रन आउट होने वाले मयंक 9 रन बनाकर नाबाद हैं। 

Sun, 13 Mar 2022 02:46 PM

India vs Sri Lanka Live

श्रीलंका को पहली पारी में 109 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में खेलने उतरी है। लकमल ने पहला ओवर मेडन किया है। 

Sun, 13 Mar 2022 02:35 PM

India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score-IND – 252/ 10, SL – 109/10

भारत ने श्रीलंका को पिंक बॉल टेस्ट के पहली पारी में सिर्फ 109 रन पर ढेर कर दिया है। भारत की ओर से बुमराह ने पांच विकेट हासिल किए। 

Sun, 13 Mar 2022 02:26 PM

India vs Sri Lanka Live

जसप्रीत बुमराह ने निरोशन डिकवेला को आउट करके अपना भारत में पहला पांच विकेट हॉल लिया। डिकवेला 38 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की टीम के 100 रन तक नौ विकेट गिर चुके हैं। 

Sun, 13 Mar 2022 02:20 PM

India vs Sri Lanka Live Cricket Score

अश्विन ने दूसरे दिन अपने दूसरे ओवर में लकमल को बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया है। लकमल ने 5 रन बनाए। अश्विन का पारी का ये पहला विकेट है। 

Sun, 13 Mar 2022 02:20 PM

India vs Sri Lanka Live Cricket Score

अश्विन ने दूसरे दिन अपने दूसरे ओवर में लकमल को बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया है। लकमल ने 5 रन बनाए। अश्विन का पारी का ये पहला विकेट है। 

Sun, 13 Mar 2022 02:15 PM

IND vs SL Live

जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दूसरे दिन की शुरुआत में ही श्रीलंका को सातवां झटका दिया है। लसिथ एंबुलदेनिया को बुमराह ने कैच आउट करवाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। बुमराह का पारी का ये चौथा विकेट है।

Sun, 13 Mar 2022 02:06 PM

India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score

भारत और श्रीलंका के बीच पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। जसप्रीत बुमराह पहले ओवर डालेंगे। डिकवेला ने इस ओवर में लगातार दो चौके लगाए। 

Sun, 13 Mar 2022 01:56 PM

India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन कुछ देर में शुरू होने वाला है। भारतीय टीम पहले सेशन में श्रीलंका के बचे हुए विकेट झटकने की कोशिश करेगी। बुमराह की नजर पॉच विकेट हॉल पर होगी। वह मैच में तीन विकेट ले चुके हैं। 

Sun, 13 Mar 2022 01:39 PM
Sun, 13 Mar 2022 01:30 PM

India vs Sri Lanka Live Cricket Score

श्रीलंका की टीम मोहाली टेस्ट की तरह इस टेस्ट में भी भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबश नजर आई है। एंजलो मैथ्यूज को छोड़ दे तो श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी अभी तक मैच में ज्यादा रन नहीं बना सका है। मैथ्यूज को पहले दिन के आखिरी ओवरों में बुमराह ने रोहित के हाथों कैच आउट करवाया। एंजलो ने  85 गेंद में 43 रन बनाए।

Sun, 13 Mar 2022 01:17 PM

India vs Sri Lanka Live

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा “जब मैं अंदर बैठा था तो हर ओवर में ड्रामा हो रहा था और रोमांच तेजी से बढ़ रहा था। मैं गेंद को डिफेंस करते हुए आउट नहीं होना चाहता था क्योंकि रन बनाने के बजाय इस तरह से आउट होने की संभावना अधिक होती है। मैं पॉजिटिव होकर मैदान पर उतरा था। जब बाएं हाथ का स्पिनर गेंदबाजी कर रहा था, तब कोई मिड-विकेट नहीं था और मेरा प्लान था कि मैं आगे बढ़कर एक रन देखूं क्योंकि मिड-ऑफ भी पीछे था। यहां तक कि अगर मैं गेंद को अगर जोर से भी मारता तो वह सुरक्षित स्थान पर गिरती।”

Sun, 13 Mar 2022 01:16 PM



Source link