IND vs SA 3rd Test Day-3 LIVE: 198 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, शतक बनाकर नाबाद लौटे पंत, अफ्रीका को जीत के लिए बनाने होंगे 212 रन h3>
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक टेस्ट केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन की दूसरी गेंद पर ही भारत को झटका लगा था। लंच के बाद दूसरे सत्र के दौरान भारत के लगातार विकेट गिर रहे हैं। भारत के 7 विकेट गिर चुके हैं। हालांकि ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम दूसरी पारी में 170 रन पर 7 विकेट खो चुकी है। भारत के पास अबतक 183 रनों की बढ़त है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 210 रन जबकि टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 223 रन बनाए थे।
ALL LIVE UPDATES:
CLICK HERE FOR FULL LIVE SCORECARD
CLICK HERE FOR HINDI COMMENTARY
8:57 PM: ऋषभ पंत की शानदार शतक की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत दूसरी पारी में 198 रनों पर ऑल आउट हो गई। पंत नाबाद पवेलियन लौटे।
6:44 PM: भारत के लिए ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा है। 58 रन पर 4 विकेट था जब पंत बैटिंग करने आए थे। आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने 134 गेंदों में शतक पूरा किया है। इसी के साथ भारत को 208 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है।
6:34 PM: भारत का 9वां विकेट गिर चुका है। मार्को जैनसन ने मोहम्मद शमी को आउट किया। भारत 202 रनों से आगे है।
6:10 PM: कगिसो रबाडा ने उमेश यादव को शिकार बनाया। भारत का 8वां विकेट गिर चुका है। भारत 193 रनों से आगे है।
5:56 PM: लंच के बाद भारत के धड़ाधड़ विकेट गिर रहे हैं। लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी की बदौतल भारत के 7 विकेट गिर चुके हैं। पंत एक छोर पर टिके हुए हैं।
5:31 PM: विराट कोहली के बाद लुंगी एनगिडी ने आर अश्विन को भी पवेलियन भेजा। भारत का स्कोर 162 रन पर 6 विकेट है। फिलहाल, भारत 175 रनों से आगे है।
5:15 PM: विराट कोहली के रूप में भारत को बड़ा झटका लगा है। लुंगी एनगिडी ने विराट कोहली को मारर्कम के हाथों कैच कराया। विराट महज 29 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर 156 रन पर 5 विकेट है।
4:48 PM: लंच के बाद केप टाउन में तीसरे दिन का दूसरा सत्र शुरू हो चुका है। भारत को एक अच्छी साझेदारी की जरुरत है। हालांकि पंत ने अर्धशतक लगा लिए हैं। वहीं, कोहली क्रीज पर टिके हुए हैं।
4:05 PM: केप टाउन में लंच हो गया है। भारत का स्कोर 42 ओवर में 130 रन पर 4 विकेट है। चेतेश्वर पुजारा और रहाणे के जल्द ही आउट होने के बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रीज पर टिके हुए हैं। पंत ने अर्धशतक लगा लिए हैं। वहीं, कोहली 28 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
3:30 PM: तीसरे दिन लंच से पहले तक भारत का स्कोर 101 रन पर 4 विकेट है। यहां से भारत को अब मजबूत साझेदारी की जरुरत है। हालांकि विराट कोहली और ऋषभ पंत टिके हुए हैं। पंत अच्छी लय में दिख रहे हैं। उन्होंने 36 गेंदों में 31 रन बना चुके हैं। जबकि विराट कोहली 18 रन बनाकर टिके हुए हैं।
3:01 PM: भारत को एक मजबूत साझेदारी की जरुरत है। भारत के 4 विकेट गिर चुके हैं। पंत और विराट कोहली मैदान में टिके हुए है। विराट 16 और पंत 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत 102 रनों से आगे है।
2:16 PM: अजिंक्य रहाणे को रबाडा ने एल्गर के हाथों कैच कराया। रहाणे ने 9 गेंदों का सामना किया और महज एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 60 रन पर 4 विकेट है।
2.07 PM : पुजारा को मार्को जैनसन ने कीगन पीटरसन के हाथों कैच कराया। कीगन ने एक ही हाथ से पुजारा का शानदार कैच लपका। पुजारा ने 33 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 9 रन बनाए।
2.05 PM : मैच के तीसरे दिन की दूसरी गेंद पर ही भारत को झटका लग चुका है। चेतेश्वर पुजारा पवेलियन लौट चुके हैं।
2.00 PM : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक टेस्ट केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
1.30 PM : अब से कुछ ही देर में तीसरे दिन का खेल शुरू होने वाला है। भारतीय टीम दूसरी पारी में 57 रन पर 2 विकेट खो चुकी है। दोनों ही सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पवेलियन लौट चुके हैं। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। पुजारा 9 पर और कोहली 14 रन पर नाबाद हैं।