INA मार्केट में दुकान का शटर और ताला तोड़े बिना महिला गैंग ने लाखों की नकदी उड़ाई, 3 मिनट में किया ‘खेल’

70
INA मार्केट में दुकान का शटर और ताला तोड़े बिना महिला गैंग ने लाखों की नकदी उड़ाई, 3 मिनट में किया ‘खेल’

INA मार्केट में दुकान का शटर और ताला तोड़े बिना महिला गैंग ने लाखों की नकदी उड़ाई, 3 मिनट में किया ‘खेल’

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के पॉश बाजार आईएनए की एक जानीमानी दुकान पर गुरुवार तड़के महिला गैंग ने धावा बोल दिया। 6 महिलाओं के इस गैंग ने दुकान के शटर और ताले तोड़े बिना अंदर रखे लाखों रुपये के कैश पर हाथ साफ कर डाला। दुकान के बाहर शटर पर कपड़ा डालकर पहले एक पतली दुबली सी लड़की को शटर के नीचे से दुकान के अंदर घुसाया गया। जिसने दुकान के अंदर रखे लाखों रुपये के कैश और अन्य सामान को पोटली में बांधा। फिर शटर से बाहर निकल गई। अकेले महिला गैंग द्वारा इस तरह से साउथ दिल्ली में दुकान में की गई सेंधमारी की इस घटना को दिल्ली की पहली वारदात बताया जा रहा है। जो दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हो गई।

Delhi Crime: मालिक के 25 लाख रुपये किए पार, कर्मचारी को दोस्त समेत किया गिरफ्तार
वारदात कोटला मुबारकपुर थाना इलाके की है। जिसमें पुलिस की कई टीमें फरार महिला गैंग की खोजबीन में जुटी हैं। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई यह वारदात गुरुवार सुबह करीब 4:53 बजे से 4:56 बजे तक चली। महिला गैंग ने 3 मिनट में अपने काम को अंजाम दे दिया और मार्केट में घूम रहे गार्ड को भी कानों-कान इसकी खबर तक नहीं लगी। हालांकि, गार्ड की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है। कैमरों में कैद हुई वारदात में दिखाई दे रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए पहले 6 महिलाओं ने दुकान के शटर के आगे पर्दे की तरह कपड़ा टांग लिया। उस कपड़े को दो महिलाओं ने दोनों ओर से पकड़ लिया। पर्दे की आड़ में 4 महिलाओं ने शटर को किसी खास तरकीब से बिना ताला और शटर तोड़े ऊपर किया। फिर थोड़ा सा ऊपर उठे शटर में नीचे से एक पतली दुबली लड़की दुकान के अंदर घुस जाती है। जबकि उसकी साथी 5 महिलाएं उस दुकान के पास बाहर बैठकर उसका इंतजार करती हैं। दुकान के अंदर घुसी लड़की सीधे दुकान के अंदर कैश काउंटर पर जाती है। वहां पेचकस आदि से कैश काउंटर की दराज को खोलकर उसमें रखे लाखों रुपयों और अन्य सामान को पोटली में बांधती है और कुछ ही देर में वह दुकान के अंदर से शटर में खट-खट की आवाज करती है।

SHOT2

CCTV में कैद हुई वारदात

मैट्रिमोनियल साइट से संपर्क, शादी का झांसा…जानिए जालसाजी की शिकार असम राइफल्स की महिला कॉन्टेबल की पूरी कहानी
इस आवाज को बाहर बैठी गैंग की महिलाएं सुनती हैं और वह पर्दा डालकर शटर को थोड़ा उपर उठाती हैं। इसके बाद दुकान के अंदर घुसी लड़की बाहर आ जाती है। 3 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम देकर सभी फरार हो जाते हैं। दुकान में अंदर घुसी लड़की को देखकर लगता है जैसे कि इस दुकान में सेंधमारी करने से पहले महिला गैंग ने इसकी रेकी की। क्योंकि अंदर घुसी लड़की किसी तरह के कन्फूयजन में नजर नहीं आती है। वह सीधे कैश काउंटर की ओर जाती है। वहां दराज खोलकर उसमें रखी लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर डालती है। इस तरह से 5-6 महिला गैंग द्वारा साउथ दिल्ली की आईएनए मार्केट की दुकान में की गई सेंधमारी की दिल्ली में यह पहली वारदात बताई जा रही है। जिसमें इतनी बड़ी संख्या में अकेले महिलाएं ही शामिल हैं। इस दुकान में मनी एक्सचेंज करने से लेकर रिटेल का भी बड़ा काउंटर है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link