IIT Jee Result: 100 परसेंटाइल हासिल कर राजस्थान के नव्य टॉप 14 छात्रों में, पिता चलाते हैं छोटी सी डेयरी, असम की स्नेहा लड़कियों में शीर्ष पर | IIT Jee Result: Navya among top 14 students of Rajasthan Secure 100 | Patrika News h3>
14 में सात छात्र सिर्फ दो राज्यों से टॉपर्स में सबसे ज्यादा 4 तेलंगाना के हैं। आंध्र प्रदेश के 3 छात्रों ने टॉप स्कोर हासिल किया। हरियाणा, झारखंड, पंजाब, असम, राजस्थान, कर्नाटक, यूपी के 1-1 को 100 एनटीए स्कोर मिला।
21 से 30 जुलाई के बीच होगा दूसरे चरण का परिणाम इस परिणाम में राष्ट्रीय स्तर पर कोई रैकिंग जारी नहीं होती। रैकिंग जेईई एडवांस्ड के परिणाम के साथ जारी होगी। जेईई मेन का पहला चरण 23 से 29 जून के बीच 14 पारियों में हुआ था। इसमें 24 से 29 जून के मध्य बीई-बीटेक के विद्यार्थी 12 पारियों में शामिल हुए। परीक्षा देश-विदेश के 588 परीक्षा केन्द्रों पर 13 भाषाओं में हुई। जेईई मेन का दूसरा चरण 21 से 30 जुलाई के बीच होगा।
कमजोर आर्थिक दशा के नव्य ने हासिल किए 100 प्रतिशत अंक राजस्थान में टॉपर नव्य ने परिवार की आर्थिक दशा कमजोर होने के बावजूद सफलता का डंका बजा दिया। नव्य के पिता राकेश चंद्र हिसारिया की छोटी-सी डेयरी है। मूलत: हनुमानगढ निवासी नव्य ने बताया कि वह रोजाना करीब 12 घंटे पढ़ाई करते हैं। क्लासरूम के अलावा सेल्फ स्टडी करते हैं। उन्होंने एनसीईआरटी आधारित सिलेबस तथा पिछले प्रश्न पत्रों को हल करने पर ज्यादा फोकस किया। उनका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस्ड के बाद आइआइटी मुंबई की सीएस ब्रांच से बीटेक करना है।
ये रहे आईआईटी-जेईई कुल 100 पर्सेंटाइल लाने वाले 14 टॉपर्स
- नव्य -राजस्थान
- जस्ती यश्वनाथ वीवीएस तेलंगाना
- अनिकेत चट्टोपाध्याय- तेलंगाना
- धीरज कुरुकुंडा- तेलंगाना
- रूपेश बियानी -तेलंगाना
- कोयाना सुहास -आंध्र प्रदेश
- पी. रवि किशोर -आंध्र प्रदेश
- पोलिशेट्टी कार्तिकेय -आंध्र प्रदेश
- कुशाग्र श्रीवास्तव- झारखंड
- सार्थक- माहेश्वरी हरियाणा
- मृणाल गर्ग -पंजाब
- स्नेहा पारीक- असम
- बोया हरेन सात्विक- कर्नाटक
- सौमित्रा गर्ग -उत्तर प्रदेश
नव्य को ऐसे मिली सफलता
100 परसेंटाइल लाने वाले नव्य हिसारिया का कहना है कि वे ज्यादा समय सेल्फ स्टडी में देते थे। नव्य ने बताया कि उसने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पूरे दिन का शेड्यूल बना रखा था। इसके साथ ही वह अपने सभी सब्जेक्ट को बराबर का समय देते थे। उन्होंने बताया कि वो एनसीईआरटी (NCERT) सिलेबस और पिछले साल के जेईई मेन एग्जाम पेपर को सॉल्व करने पर ज्यादा फोकस करते थे। इसके साथ ही ऑनलाइन वीडियो का भी उन्होंने सहारा लिया है। उनका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस्ड क्रैक कर आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करना है।
बता दें, नव्य हिसारिया के पिता राकेश चंद्र हिसारिया व्यापारी और मां पूनम हिसारिया गृहणी हैं। नव्य ने 10वीं कक्षा में 97.40 फीसद अंक हासिल किए थे। साथ ही किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में अखिल भारतीय स्तर पर 13वीं रैंक हासिल की थी। इसके अलावा वे राष्ट्रीय स्तर के फिजिक्स ओलंपियाड को भी क्वालिफाई कर चुके हैं।
रजिस्टर्ड स्टूडेंट के 87 फीसदी ने दी परीक्षा बता दें, जेईई मेन 2022 के जून सेशन के लिए 8 लाख 72 हजार 432 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 7 लाख 69 हजार 589 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। ऐसे में बच्चों की उपस्थिति 87 फीसदी रही है। रजिस्टर्ड विद्यार्थियों में जनरल कैटेगरी के 3, 65,112, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 78886, ओबीसी के 311062, एससी के 83321, एसटी के 31694 व शारीरिक विकलांग (पीडब्ल्यूडी) कैटेगरी के 2357 स्टूडेंट्स शामिल थे। रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में 6 लाख 14 हजार 896 लड़के, 2 लाख 57 हजार 533 लड़कियां और 2 थर्ड जेंडर शामिल हैं। परीक्षा में बैठे स्टुडेंट्स में सामान्य श्रेणी के 319937, ईडब्ल्यूएस के 74370, ओबीसी के 275416, एससी के 71458, एसटी के 26330 एवं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के 2078 स्टूडेंट्स शामिल थे। कुल परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों में 5 लाख 47 हजार 867 लड़के तथा 2 लाख 21 हजार 719 लड़कियां शामिल थीं।
दूसरे सत्र के बाद जारी होगी मेरिट लिस्ट जेईई मेन के सेशन-1 व 2 के परिणाम के बाद संयुक्त मेरिट लिस्ट जारी होगी। रैंक के अनुसार फाइनल कट ऑफ जारी की जाएगी। शीर्ष 2.50 लाख विद्यार्थी जेईई एडवांस में भाग ले सकेंगे।