IGIM में बिहार के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, 14 साल बाद सहरसा की अनिता की भरी गोद

197
IGIM में बिहार के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, 14 साल बाद सहरसा की अनिता की भरी गोद

IGIM में बिहार के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, 14 साल बाद सहरसा की अनिता की भरी गोद

पटना : बिहार में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में टेस्ट ट्यूब बेबी ( Test Tube Baby ) का जन्म हुआ है। राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ( Indira Gandhi Institute of Medical Science ) में 24 मार्च को आईवीएफ ( IVF ) से बच्चे ने जन्म लिया।

जानकारी के अनुसार, अनिता देवी शादी के 14 वर्ष बाद मां बनी हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, मई 2021 में अनीता देवी IGIMS आईं थी। जांच के बाद उनका इलाज शुरू किया गया। पहली बार में फ्रेश इंब्रियो ट्रांसफर किया गया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। इसके बाद डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चलता रहा। समय-समय पर जांच भी करवाया जाता था।

Patna News: डीजे बंद कराने को लेकर गोलीबारी, युवक के मुंह में लगी गोली, गंभीर हालत में इलाज के लिए PMCH में भर्ती

डॉक्टर्स के अनुसार, मंगलवार ( 22 मार्च ) को वह अस्‍पताल में भर्ती हुई। गुरुवार को स्त्री एवं प्रसूति विभाग में उनका सिजेरियन ऑपरेशन कर डिलेवरी कराया गया। उन्‍हें 2.9 किलोग्राम का लड़का हुआ है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

Lalu Yadav Delhi Aiims : लालू यादव को फिर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में किया गया भर्ती, पहले ‘फिट’ बताकर कर दिया गया था डिस्चार्ज

सहरसा की रहने वाली हैं अनीता
डॉक्टर्स के अनुसार, सत्तौर बेल्हा सहरसा के रहने वाले मिथिलेश कुमार की शादी 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनका कोई संतान नहीं था। संतान के लिए के लोग हर जगह इलाज करवाए। निजी और सरकारी अस्पताल में इलाज करवाते-करवाते थक गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि IGIMS में IVF ट्रीटमेंट शुरू हो गया है। इसके बाद वे यहां आए और इलाज कराने लगे।

East Champaran News: शौचालय की नवनिर्मित टंकी में उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत, दो की हालत गंभीर

कितना आता है खर्च
रिप्रोडक्टिव मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना सिंह के अनुसार, IGIMS में निसंतान माताओं के इलाज के लिए IVF की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यहां पर IVF के लिए 30 हजार, इक्सी ( ICSI ) के लिए 35 हजार रुपये और दवा में लगभग 35 हजार रुपये खर्च होते हैं।

Ara News : होली के बहाने मुखिया पर दाग दी तीन गोलियां, आरा में सनसनीखेज कांड के बाद मचा हड़कंप

IVF क्या होता है
डॉक्टर्स के अनुसार, IVF में स्त्री के अंडे और पुरुष शुक्राणु को शरीर के बाहर फर्टिलाइज किया जाता है। फर्टिलाइजेशन की पूरी प्रक्रिया लैब के अंदर एक ग्लास पेट्री डिश में की जाती है। इसके बाद भ्रूण को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है ताकि वह बड़ा हो और शिशु का आकार ले सके।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News