यदि रोज शाम को बुखार के साथ पसीना आए तो क्या है उसका उपाय?

1366
news
यदि रोज शाम को बुखार के साथ पसीना आए तो क्या है उसका उपाय?

बुखार में अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि जब बुखार हो, तो पसीना आने से वह कम हो जाता है। इसलिए लोग कोशिश करते हैं कि बुखार आने पर अधिक से अधिक गर्म कपड़े ओढ़े जाएं, ताकि शरीर का तापमान बढ़ जाए और पसीना आ जाए। लेकिन यह करना उनकी सबसे बड़ी गलती है।

दरअसल बुखार के दौरान अधिक गर्म कपड़े लेने से शरीर का तापमान और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इससे कभी भी बुखार कम नहीं होता, इसकी बजाय हमें शरीर के तापमान को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। यह सब हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक्सपर्ट्स का कहना है।विशेषज्ञों के अनुसार जब भी किसी व्यक्ति को बुखार हो जाए, तो उसके शरीर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

ऐसे में घर वाले सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि उसे गर्म कपड़े या भारी कंबल ओढ़ने को देते हैं। ऐसा करने से ना केवल रोगी के शरीर का तापमान बढ़ता है, बल्कि साथ ही अधिक गर्मी लगने से उसे बेचैनी भी होने लगती है।तापमान को कम करना चाहिए। यह बात मानने योग्य है कि बुखार होने पर रोगी को ठंड लगने लगती है, इसलिए भी उसे गर्म कपड़े दिए जाते हैं। लेकिन इसके स्थान पर हमें सबसे पहले उसके शरीर के तापमान को कम करने के उपाय करने चाहिए।


एक्सपर्ट्स की राय में हमें रोगी के शरीर पर स्पांजिंग करनी चाहिए। ठंडे पानी में पट्टियां भिगोकर उसके माथे पर लगानी चाहिए। यह शारीरिक तापमान कम करने का सबसे बढ़िया एवं आसान तरीका माना जाता है।डॉक्टर से दवा ले। यदि इससे भी आराम ना मिले, तो किसी डॉक्टर से सही दवा ले लेनी चाहिए। स्पांजिंग एवं दवा दोनों के असर से बुखार कम होने लगता है। बुखार कम करने का एक और आसान तरीका है, और वह यह कि रोगी को अधिक से अधिक लिक्विड पदार्थ पिलाएं।

यह भी पढ़े:बिहार पुलिस भर्ती का फॉर्म कब तक रहेगा?

साभार-hindi.speakingtree.in