IDBI बैंक में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग: फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, कैश और लॉकर सुरक्षित – Motihari (East Champaran) News

13
IDBI बैंक में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:  फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, कैश और लॉकर सुरक्षित – Motihari (East Champaran) News

IDBI बैंक में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग: फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, कैश और लॉकर सुरक्षित – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी शहर के एमएस कॉलेज के पास ‎‎स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा ‎में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट‎ से अचानक आग लग गई। आग बैंक के मेन‎बोर्ड में लगी। जिससे बैंक का‎इंटीरियर व अन्य सामान जल गया। ‎‎घटना के कारण शनिवार को बैंक‎ का कामकाज पूरी तरह ठप र

.

वित्तीय वर्ष की समाप्ति के कारण‎ लोग अपनी जमा और निकासी‎ सहित अन्य काम के लिए बैंक आए ‎थे। उन्हें वापस लौटना पड़ा। बैंक में‎ आग देर रात करीब 12 बजे के‎ लगभग लगी थी। लेकिन, इसकी‎ जानकारी नहीं हुई। धुंआ फैलने के‎ बाद जानकारी 2 बजे के करीब हुई।‎

गार्ड की सूचना पर बैंक मैनेजर‎ मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी‎ पहुंचे। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम ‎को इसकी सूचना दी गई। 2.30 बजे‎ के करीब फायर ब्रिगेड की टीम‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ‎की चार गाड़ी और 20 अग्निक ने‎ मिलकर करीब 3 घंटे में आग पर ‎काबू पाया।

बैंक के कई महत्वपूर्ण‎ कागजात जले

अग्निशमन पदाधिकारी ‎रंजीत कुमार ने बताया कि आग की‎ सूचना पर टीम के साथ वहां पहुंचे।‎ लेकिन धुआं अधिक होने के कारण ‎आग पर काबू करने में काफी ‎मशक्कत करनी पड़ी। मोतिहारी में‎ बलुआ टाल स्थित सेंट्रल बैंक की‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ रीजनल शाखा में भी आग लगी थी।‎

जिससे शाखा पूरी तरह जलकर राख‎ हो गया था। बैंक के कई महत्वपूर्ण‎ कागजात भी जले थे। जिसके बाद‎ रीजनल शाखा कुछ दिनों तक‎ मीना बाजार स्थित मेन ब्रांच में चला ‎था। सेंट्रल बैंक के लुठांहा शाखा में‎ भी पूर्व में भी आग लगी थी।‎ हालांकि, यहां अधिक नुकसान नहीं‎ हुआ था।‎

फायर एलार्म बजने पर भागे कर्मी

धुंआ पर काबू करने के लिए‎ स्मोक एडजस्टर का उपयोग‎ किया गया। अग्निक सीडी से‎ चढ़कर खिड़की का शीशा तोड़े।‎ तब धुआं निकलना शुरू हुआ।‎ धुआं निकलने पर आग पर काबू‎ पाया गया। इस कार्य में‎ अग्निशमन की तीन बड़ी और‎ एक छोटी गाड़ी को लगाया गया‎ था।

उन्होंने बताया कि जिस‎ भवन में बैंक की शाखा स्थापित‎ है, वहां हाइडेंट लगा हुआ है।‎ फायर अलार्म और डिटेक्टर‎ सिस्टम भी लगा हुआ है। जिस‎ कारण ब्रांच का एलार्म बज रहा‎ था। बैंक कर्मी फायर इंस्टूगेटर‎ का उपयोग किए थे।

लेकिन धुआं‎ अधिक होने के कारण उपकरण ‎पूरी तरह काम नहीं किया।‎ जिससे आग फैला। उन्होंने‎ बताया कि बैंक का फर्नीचर,‎एसी, कंप्यूटर सहित अन्य‎ सामान जलकर राख हो गया है।

फायर ब्रिगेड ‎की टीम ने पाया काबू

शाखा प्रबंधक मुकेश ‎कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें 2‎ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने ‎की सूचना गार्ड ने फोन पर दी।‎ वह तुरंत पहुंचे और फायर ब्रिगेड ‎को बुलाकर आग पर काबू पाया‎ गया।उन्होंने बताया कि बैंक के‎ कैश को क्षति नहीं पहुंची है।‎ लॉकर रूम पूरी तरह से सुरक्षित ‎है। आग लगने की घटना में क्षति‎ का आकलन किया जा रहा है। ‎बैंक के रीजनल ऑफिस से भी‎ अधिकारी की टीम ने जाकर‎ निरीक्षण किया है। इंश्योरेंस व‎ अन्य टीम भी पहुंचने वाली है।‎

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News