ICC U19 World Cup 2024 Schedule: अंडर-19 वर्ल्ड कप का ये है पूरा शेड्यूल, जानिए टीम इंडिया कब-कब खेलेगी मैच

13
ICC U19 World Cup 2024 Schedule: अंडर-19 वर्ल्ड कप का ये है पूरा शेड्यूल, जानिए टीम इंडिया कब-कब खेलेगी मैच


ICC U19 World Cup 2024 Schedule: अंडर-19 वर्ल्ड कप का ये है पूरा शेड्यूल, जानिए टीम इंडिया कब-कब खेलेगी मैच

ICC U19 World Cup 2024 Full Schedule: आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 का दक्षिण अफ्रीका में 19 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजन होगा। 50 ओवर टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी और पांच स्थानों पर कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे। टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप ए में है। शुरुआती चरण के बाद सुपर सिक्स चरण होगा, जिसमें छह टीमों के दो ग्रुप बनेंगे। सुपर सिक्स मैच 30 जनवरी से तीन फरवरी चल चलेंगे। उसके बाद सेमीफाइनलिस्ट और फिर चैंपियन टीम का फैसला होगा।

टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत आगामी टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 20 जनवरी को करेगा। भारत की पहली टक्कर बांग्लादेश से होगी। बांग्लादेश के बाद भारत 25 जनवरी को आयरलैंड से भिड़ेगा। भारत को अपना आखिरी लीग मैच 28 जनवरी को अमेरिका से खेलना है। भारतीय टीम अपने तीनों लीग मैच ब्लोमफोनटेन के मैदान पर खेलेगी। ग्रुप ए में भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका हैं। ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड को को रखा गया है। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नामीबिया, जिम्बाब्वे जबकि ग्रुप डी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल हैं।

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का ये है पूरा शेड्यूल

तारीख                    मैच                                    स्थान

19 जनवरी आयरलैंड बनाम अमेरिका (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोन्टेन

19 जनवरी  दक्षिण अफ्रीका बनाम     (वेस्टइंडीज जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)

20 जनवरी बांग्लादेश बनाम भारत      (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)

20 जनवरी स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड     (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)

20 जनवरी पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)

21 जनवरी श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली

21 जनवरी न्यूजीलैंड बनाम नेपाल  (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)

22 जनवरी बांग्लादेश बनाम आयरलैंड (मैंगांग ओवल, ब्लोमफोंटेन)

22 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)

23 जनवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)

23 जनवरी न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)

24 जनवरी श्रीलंका बनाम नामीबिया (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)

24 जनवरी वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)

24 जनवरी नेपाल बनाम पाकिस्तान (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)

25 जनवरी भारत बनाम आयरलैंड (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)

25 जनवरी जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)

26 जनवरी अमेरिका बनाम बांग्लादेश (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोन्टेन)

26 जनवरी इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)

26 जनवरी अफगानिस्तान बनाम नेपाल (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)

27 जनवरी जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)

27 जनवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)

27 जनवरी पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)

28 जनवरी भारत बनाम अमेरिका (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)

28 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)

30 जनवरी ए1 बनाम डी2 मंगौंग (ओवल, ब्लोमफोंटेन)

30 जनवरी सी2 बनाम बी3   (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)

30 जनवरी डी1 बनाम ए3   (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)

31 जनवरी ए4 बनाम डी4  (विलोमूर पार्क, बेनोनी)

31 जनवरी डी3 बनाम ए2  (मंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)

31 जनवरी सी1 बनाम बी2 (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)

31 जनवरी सी3 बनाम बी1 (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)

1 फरवरी बी4 बनाम सी4  (विलोमूर पार्क, बेनोनी)

2 फरवरी ए1 बनाम डी3 (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)

2 फरवरी बी3 बनाम सी1 (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)

2 फरवरी बी1 बनाम सी2  (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)

3 फरवरी डी1 बनाम ए2 (विलोमूर पार्क, बेनोनी)

3 फरवरी डी2 बनाम ए3  (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)

3 फरवरी बी2 बनाम सी3 (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)

6 फरवरी सेमीफाइनल 1 – (विलोमूर पार्क, बेनोनी)

8 फ़रवरी सेमीफाइनल 2 – (विलोमूर पार्क, बेनोनी)

11 फरवरी फाइनल (विलोमूर पार्क, बेनोनी)



Source link