I.N.D.I.A. से बाहर रहकर BJP को पहुंचा रही हैं फायदा, मायावती पर जूही सिंह का बड़ा हमला

4
I.N.D.I.A. से बाहर रहकर BJP को पहुंचा रही हैं फायदा, मायावती पर जूही सिंह का बड़ा हमला

I.N.D.I.A. से बाहर रहकर BJP को पहुंचा रही हैं फायदा, मायावती पर जूही सिंह का बड़ा हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल लगातार गरमा रहा है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटा हुआ है। इस क्रम में अपने-अपने पक्ष को मजबूत करने की कोशिशें लगातार चल रही हैं। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में एकला चलो रे का संकेत दिया है। बसपा प्रमुख ने कहा है कि I.N.D.I.A. और NDA दोनों गठबंधन जातिवादी हैं। उनके साथ बसपा का समझौता नहीं होगा। बसपा लोकसभा चुनाव में अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। बसपा सुप्रीमो के इस बयान पर समाजवादी पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष और प्रवक्ता जूही सिंह ने बसपा प्रमुख पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मायावती विपक्षी गठबंधन से बाहर रहकर भारतीय जनता पार्टी को एक तरह से मदद कर रही हैं। वह भाजपा को सपोर्ट कर रही हैं। घोसी विधानसभा चुनाव से पहले मायावती के इस बयान के राजनीतिक मायने भी निकाले जाने लगे हैं।

मायावती की घोषणा की टाइमिंग पर सवाल

मायावती के चुनावी मैदान में अकेले उतरने की घोषणा की टाइमिंग पर राजनीति गरमा गई है। उनके इस घोषणा के समय पर सवाल किया जा रहा है। दरअसल, मायावती ने ट्वीट कर अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। सत्ताधारी और विपक्षी दोनों गठबंधनों को उन्होंने जातिवादी करार दिया है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. अभी घोसी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। गठबंधन की ओर से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को पूर्ण समर्थन दिया गया है। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। मायावती की घोषणा का असर उनके वोट बैंक पर पड़ना तय माना है।

दरअसल, अभी तक मायावती ने विधानसभा चुनाव से पहले अपना पक्ष घोषित नहीं किया था। अब उन्होंने खुद को दोनों ही गठबंधन से अलग रखकर वोटरों को एक बड़ा संकेत दे दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मायावती के परंपरागत वोटर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पाले में बांट सकते हैं। इसका नुकसान विपक्षी गठबंधन को हो सकता है, जो पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक फ्रंट के जरिए एनडीए को मात देने की रणनीति तैयारी में है। सपा प्रवक्ता का बयान इस मायने में काफी महत्वपूर्ण है।

कौन हैं जूही सिंह

जूही सिंह समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता हैं। हाल में ही उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सपा का राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनाया गया है। लंदन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली जूही सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के करीबी नेताओं में गिनी जाती हैं। वे लगातार पार्टी के पक्ष को सोशल मीडिया पर रखती रही हैं। अखिलेश यादव के निर्णयों को लेकर वे सोशल मीडिया पर विरोधियों से भी लगातार भिड़ती दिखती हैं।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News