महिलाऐं सेक्स पावर कैसे बढ़ाए?

9145
news
लेडीज को सेक्स करने का मन नहीं होता है तो क्या करें?

महिलाओं में कामेच्छा की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। इस कमी के कई कारण हो सकते हैं। कम कामेच्छा का अर्थ है यौन संबंध बनाने की कमी या संभोग करने की रुचि समाप्त हो जाना। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन करने से महिलाओं में कामेच्‍छा बढ़ सकती है। जानें, महिलाओं में सेक्स इच्छा बढ़ाने के घरेलू उपाय।

लिबिडो (Libido) यानी यौन इच्छा। यह यौन इच्छा पुरुषों और महिलाओं दोनों ही में होती है, लेकिन कई बार उम्र, तनाव, व्यक्तिगत और पेशेवर समस्याएं, दवाएं, जीवनशैली से यौन इच्छा या कामेच्छा प्रभावित हो जाती है। अक्सर ऐसा होता है कि पुरुषों की इच्छा तो होती है सेक्स करने की, लेकिन महिलाओं की यौन इच्छा (low sex drive in women) 35 की उम्र में ही खोने लगती है।

अगर आप भी इस बात से परेशान हैं और अपनी कम होती यौन इच्छाओं को बढ़ाना चाहती हैं, तो यह उतना भी मुश्किल काम नहीं है। आप अपनी जीवनशैली को सुधार कर और खानपान में कुछ खास सुपफूड्स को शामिल करके भी लिबिडो को फिर से बढ़ा सकती हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप अपना खाना ठीक करके भी अपनी यौन इच्छा या सेक्स पावर को बढ़ा सकती हैं।

शतावरी का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यह महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली टॉनिक माना जाता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो महिलाओं के अंगों को उत्तेजित करता है। यह कामेच्छा बढ़ाने के साथ ही बांझपन की समस्या को दूर करने का भी काम करता है। यदि आपको सेक्स करने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं होती है तो शतावरी जड़ी-बूटी का उपयोग करें। इसमें फाइटोएस्ट्रोजन पाया जाता है जो हार्मोन को संतुलित बनाए रखता है और सेक्स करने की इच्छा को तीव्र करता है।

disclaimer-बिना डॉक्टर के सलाह के कुछ भी ना करे अन्यथा लेखक इसका जिम्मेदार नहीं होगा।

यह भी पढ़े:जानिए लोहड़ी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व?

साभार-www.thehealthsite.com