ब्लैक फंगस के बाद आया व्हाइट फंगस कितना है खतरनाक? जानिए क्या बोले डॉक्टर
पूरा देश लगातार कोरोना वायरस के साथ लड़ाई में है लेकिन इसके बीच ही कई अन्य समस्याएं है जो देश के लोगों के लिए सामने आ जाती हैं। वो चाहे ताउते तूफान हो या फिर ब्लैक फंगस जैसी घातक बीमारी। ऐसे ससमय में जब कोरोना के बाद देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। एक और बीमारी है जो देश में अपने पैर पसारते हुए दिख रही है. यह बीमारी मुख्य रूप से इम्युनोकॉम्प्रोमाइज्ड कोविड -19 रोगियों को प्रभावित कर रही है। यह एक अलग फंगस है जिसे व्हाइट फंगस कहा जाता है. इसने पूरे देश में एक बार फिर हलचल मचा दी है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह ब्लैकं फंगस के जितना खतरनाक नहीं है। सही समय पर इसे पहचान कर डॉक्टर के पास चले जाएं, इसको लिए शीघ्र इलाज जरूरी है जो एक से डेढ़ महीने चल सकता है। एलएनजेपी में काम करने वाले डॉक्टर सुरेश कुमार कहते हैं, व्हाइट फंगस (एस्परगिलोसिस) ब्लैग फंगस जितना खतरनाक नहीं है। इसका इलाज 1-1.5 महीने तक जारी रह सकता है इसलिए शीघ्र निदान महत्वपूर्ण है। अपने डॉक्टर की सलाह के बिना #COVID19 के इलाज के लिए स्टेरॉयड न लें।
डॉक्टर कहते हैं, “यह फंगस तंग और नम जगहों पर उगता है इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके आस-पास नियमित रूप से सफाई हो। कई दिनों तक फ्रिज में रखी खाने की चीजों का सेवन करने से बचें, ताजे फल खाएं, अपने घर में धूप आने दें और अपने मास्क को रोजाना धोएं।”
White fungus (Aspergillosis) is not as dangerous as black fungus. The treatment for the latter can continue for 1-1.5 months hence early diagnosis is critical. Don’t take steroids to treat #COVID19 without consulting your doctor: Dr Suresh Kumar, MD LNJP Hospital, Delhi (21.05) pic.twitter.com/GUe5u7AdJ6
— ANI (@ANI) May 21, 2021
बता देें कि व्हाइट फंगस की पहली रिपोर्ट पटना, बिहार से आई थी। हालांकि, सरकार द्वारा संचालित पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) ने इन खबरों को खारिज कर दिया।
विशेषज्ञों ने यह कहा कि इस बात का कोई आधार नहीं है कि “व्हाइट फंगस” ब्लैक फंगस से अधिक खतरनाक है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ब्लैक फंगस इससे ज्यादा आक्रामक है जो साइनस, आंखों, मस्तिष्क को बहुत नुकसान हो सकता है और जिसके लिए बड़ी सर्जरी की आवश्यकता होती है।
यह भी पढ़ें: भारत की राजनीति के राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर जैसा और कौन है ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

