गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हवा के जरिए Covid-19 फैल सकता है , कैसे इससे बचे?

कुछ ही महीने पहले चीन से निकला घातक कोरोना वायरस दुनियाभर में तबाही मचा रहा है। इस घातक वायरस ने निजात पाने के लिए इसकी वैक्सीन पर काम चल रहा है।

हवा के जरिए Covid-19 फैल सकता है , कैसे इससे बचे?

कुछ ही महीने पहले चीन से निकला घातक कोरोना वायरस दुनियाभर में तबाही मचा रहा है। इस घातक वायरस ने निजात पाने के लिए इसकी वैक्सीन पर काम चल रहा है। लेकिन अभी तक इसकी कोई वैक्सीन सामने नहीं आई है। अब कोरोना के सन्दर्भ में एक और दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। आपको बताना चाहेंगे की 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) को लिखे एक पत्र के मुताबिक कोरोना एक एयरबॉर्न वायरस है, जो हवा में भी फैल सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना वायरस के नन्हे पार्टिकल्स हवा में रहकर लोगों को संक्रमित कर सकते हैं और WHO ने भी इस बात को स्वीकारा है।

विज्ञापन
11 03 2020 coronadd 20099934

साथ ही आपको यह भी बताना चाहेंगे की WHO के अनुसार कोरोना वायरस मुख्य रूप से रेस्पिरेटरी ड्रॉपलेट्स और कॉन्टैक्ट रूट्स के माध्यम से लोगों के बीच फैलता है। हवा के जरिए फैलने वाला संक्रमण भी हो सकता है। अब सवाल यह उठता है की इससे बचा कैसे जाए। कोरोना हवा के जरिये फ़ैल रहा है तो जितना संभव हो उतना घर में रहें, इसी के साथ बाहर निकलते वक़्त मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और साथ ही यह भी सलाह दी जाती है की बाहर निकलते वक़्त खांसने, छींकने से बचें। और social distancing को गंभीरता से ले। भीड़ -भाड़ जगह पर जानें से बचें।

WHO Corona 640x360 2

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला 7 लाख के पार जा पहुंचा है। जिसमे से लगभग 20 हज़ार लोगो को अपनी जान गावनि पड़ी और 4 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की जंग जीत चुके है।कोरोना वायरस की वैक्सीन पर काम चल रहा है। अब देखना होगा की कब की वैक्सीन आती है और लोगों को इस घातक वायरस से निजात मिलती है।

यह भी पढ़ें : जाने हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को कम करने के घरेलू उपाय ?

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →