दिल्ली की 10 ऐसी डरावनी जगहें जहाँ कमजोर दिल वालों का जाना मना है

780

डरावनी किस्से, कहानियाँ और फिल्में देखने और सुनने में सबको एक अलग सी जिज्ञासा होती है, जिसमे डर के साथ साथ थोड़ी सी उत्सुकता भी होती है। मगर क्या आप जानते है ऐसी बातें और जगह सिर्फ किस्से कहानियों में नहीं होते, असल जिंदगी में ऐसी जगह मौजूद है, जी हाँ दिल्ली में दस ऐसी जगह है जहां जाते हुए हर किसी को डर लगता है, तो आइयें जानते है कौन-सी है यह दस जगह दिल्ली की जहां कमजोर दिल वालो को जाने के लिए सख्त मनाही है।


1. दिल्ली कैंट

आर्मी की मौजूदगी की वजह से इसे दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाकों में शुमार किया जाता है। मगर सब कुछ इतना भी ठीक नहीं है जितना बताया जाता है। बताया जाता है कि दिल्ली कैंट से गुजरने वाले कई लोगों ने एक डरावनी बुजुर्ग महिला को यहां रातों में घूमते देखा है, ये महिला यहां से गुज़रने वाले लोगों को परेशान करती है।

2. हाउस नम्बर W-3, ग्रेटर कैलाश-1

एक बुजुर्ग दम्पति की हत्या इस मकान में कर दी गई थी, और इसके बाद उनके मृत शरीर को वहीं की टंकी से महीने बाद बरामद किया गया। आस-पास रह रहे लोगों ने वहां से किसी के रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाजें कई बार सुनी हैं। इस मकान में अब कोई नहीं रहता और इसे भुतहा घोषित कर दिया है।

3. फिरोज़ शाह कोटला, विक्रमनगर

इस किले का निर्माण सन् 1534 में फिरोज़ शाह तुगलक ने करवाया था। इसके बारे मे कुख्यात है कि यहां की हवेलियों और खंडहरों पर जिन्नों का कब्जा है। आज भी हर गुरुवार यहां स्थानीय लोग आकर जिन्नों से मन्नत और दुआएं मांगते देखे जा सकते हैं।

4. द्वारका सेक्टर 9, मेट्रो स्टेशन, द्वारका

नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कॉल सेंटर के लोगों की शिकायत है कि इस इलाके मे लोगों को थप्पड़ पड़ते हैं। साथ ही वे बताते हैं कि उनके कैब के आगे एक औरत आ जाती है जो तेज रफ्तार से आगे-आगे दौड़ने के बाद गायब हो जाती है। अब इसे जानने के बाद, शायद आप इस इलाके में तेज नहीं चलेंगे।

5. ख़ूनी नदी, रोहिणी

रोहिणी के इलाके से बहती इस नदी के बारे में चर्चित है कि जो भी इस नदी के सम्पर्क में आता है, ये नदी उसका ख़ून चूस लेती है। हालांकि इनमें आधे से अधिक केसेस आत्महत्या के माने गये हैं. जिसकी कोई पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

6. संजय वन, किशनगढ़ और महरौली के नजदीक

साउथ दिल्ली के बीचो-बीच बसे इस लगभग 10 किलोमीटर के जंगल ट्रेल में भरपूर हरियाली है। ये वन भूतों के लिए कुख्यात है क्योंकि इसके भीतर कई (सूफी संतों की दरगाह) हैं। यहां कई लोगों का कहना है कि यहां उन्होंने बच्चों के रोने की आवाजें सुनी हैं।

7. मलछा महल, बिस्तदारी रोड

दिल्ली के मलछा गांव में ये महलनुमा पुराना खंडहर है। ये स्थान चारो तरफ जंगलो से घिरा हुआ है। यहां के स्थानीय लोग भी इसके बारे में कुछ खास नहीं जानते। वे कहते हैं कि, सिर्फ यहां मौजूद होने भर से लोग डर जाते हैंं।

8. निकोल्सन कब्रगाह, सिविल लाइंस
निकोल्सन कब्रगाह दिल्ली की सबसे पुराने कब्रगाहों में से एक है। इसे ब्रिटिश राज में स्थापित किया गया था। इस कब्रगाह में ब्रिटिश सैनिकों, उनके पत्नियों और बच्चों की कब्रें हैं। यहां जाने वाला कोई भी इंसान यहां दैवीय धमक महसूस कर सकता है, साथ ही यहां का सन्नाटा तो बस जानलेवा ही होता है।

9. जमाली कमाली किला, महरौली
ये पुराना किला महरौली आर्केलॉजिकल कॉम्पलेक्स मे स्थित है। इसका नाम एक सूफी संत शेख जमाली और उनके शागिर्द कमाली के नाम पर है। इस इलाके मे लोगों ने धकियाने और मुकियाने की शिकायतें की हैं, साथ ही वे बताते हैं कि यहां से औरतें के रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी आती हैं।

10. उग्रसेन की बावली, कनॉट प्लेस

दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में भी ऐसी जगह हो सकती है ऐसा मानना थोड़ा मुश्किल लगता है, मगर यही सच है। आज़ादी से पहले की बनी इस बावली के बारे में कहावत है कि पहले इसमें काला पानी भरा रहता था जिसमें लोग कूद कर आत्महत्या किया करते थे। इस सबके बावजूद PK फिल्म ने पिछले दिनों इस बावली की काफी पब्लिसिटी की है।