Holi Celebration 2022 Live: देश में आज धूमधाम से खेली जा रही होली, कई हिस्सों में कल भी उड़ेंगे गुलाल Holi Celebration 2022 Live 18 aur 19 march ko holi h3>
पूरे देश में धूमधाम से आज होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में कल भी होली मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में इस साल दो दिनों (18 और 19 मार्च) की छुट्टी दी गई है। होली पर महाराष्ट्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किया है। लोगों को बड़ी संख्या में एकत्र होने से बचने को कहा है। सरकार ने कहा है कि लोगों को कोविड ‘प्रोटोकॉल’ का पालन करना चाहिए क्योंकि बीमारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। आपको बता दें कि इस साल होलिका दहन गुरुवार को हुआ। लाइव हिन्दुस्तान अपने सभी पाठकों को होली की शुभकामनाएं देता है। रंगोत्सव के हर अपडेट्स के लिए हमारे साथ बनें रहें।
Fri, 18 Mar 2022 06:38 AM
गुजरात में होली खेलते स्कूली बच्चे
#WATCH | Children splashed flowers, hopped and danced as part of #Holi celebrations at Prince Ashokraje Gaekwad School in Vadodara, Gujarat (17.03) pic.twitter.com/6VGWzig1JI
— ANI (@ANI) March 18, 2022
Fri, 18 Mar 2022 06:37 AM
झारखंड में 19 मार्च को भी होगा होली का आधिकारिक अवकाश
झारखंड सरकार ने पूर्व में घोषित होली के अवकाश 18 मार्च के अतिरिक्त इस वर्ष 19 मार्च को भी होली का अवकाश घोषित किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि झारखंड सरकार ने आज अधिसूचना जारी कर अब 19 मार्च को भी होली का आधिकारिक अवकाश घोषित किया है। राज्य में 18 मार्च को पहले से ही होली का अवकाश निर्धारित था। देश के अनेक हिस्सों में 19 मार्च को ही होली का अवकाश मनाया जा रहा है क्योंकि सूर्योदय में प्रतिपदा 19 मार्च को ही पड़ रही है।
Fri, 18 Mar 2022 06:36 AM
10 मार्च से ही होली खेल रही है प्रदेश की जनता: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने सामाजिक समता, उल्लास और उमंग के पर्व होली की बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों ने 10 मार्च से ही होली खेलना प्रारम्भ कर दिया था। 10 मार्च को आया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम सर्फि एक राजनीतिक परिणाम नहीं है बल्कि सुरक्षा,विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से किए गए कार्यों पर भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत की जीत वाला जनता की मुहर है। यह चुनाव परिणाम यह बताता है कि हमेशा सत्य की जीत होती है। पाण्डेयहाता में गुरूवार शाम होलिकादहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित होलिकादहन शोभायात्रा के अवसर पर श्री योगी ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से दोबारा चुनने के लिए गोरखपुर और प्रदेशवासियों के प्रति आभार जताया।