Holi 2025 : होली मिलन के नाम पर कार्यालय में लगे बार बालाओं के अश्लील ठुमके, एसपी ने कहा- सब पर होगी कार्रवाई h3>
सारण जिले के गड़खा प्रखंड के प्रखंड पति द्वारा पंचायत समिति सदस्यों सहित अपनों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन कर बुरी तरह से फंस चुके है। क्योंकि बार बालाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय गड़खा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रमुख कार्यालय में प्रखंड प्रमुख के पति हरेन्द्र महतो एवं अन्य सदस्यों द्वारा होली मिलन समारोह के दौरान बिना ध्वनि विस्तारक यंत्र के लाइसेंस लिए डीजे का प्रयोग कर नर्तकियों से अश्लील नृत्य करवाया जा रहा था। इस मामले में गड़खा थाना कांड संख्या- 183/2025 दर्ज किया गया है। इस कृत में संलिप्त अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News