मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

डॉ पूजा शकुन पांडें बनी हिंदु कोर्ट की पहली महिला जज, बोली गोडसे से पहले मैं होती तो गोली मार देती गांधी को

उत्तर प्रदेश के मेरठ में देश की पहली हिंदु अदालत का गठन हुआ हैं। डॉ पुजा शकुन पांडे हिंदु कोर्ट की पहली महिला जज बनी हैं।

डॉ पूजा शकुन पांडें बनी हिंदु कोर्ट की पहली महिला जज, बोली गोडसे से पहले मैं होती तो गोली मार देती गांधी को
उत्तर प्रदेश के मेरठ में देश की पहली हिंदु अदालत का गठन हुआ हैं। डॉ पुजा शकुन पांडे हिंदु कोर्ट की पहली महिला जज बनी हैं। उन्हें गर्व है की उनका संगठन अखिल भारतीय हिंदु महासभा नाथू राम गोडसे को पूजता है।खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाली पूजा शकुन पांडे नें कहा की मुझे गर्व है की हम नाथू राम गोडसे को पूजते है। वे हत्यारे नहीं थे, उन्हें भारतीय संविधान लागू होने से पहले ही सजा दे दी गई थी। first hindu court first judge pooja shakun pandey nathu ram godse mahatma gandhi 1 उन्होंने अपने बयान में आगे कहा की, मैं गर्व से कहती हु की मैं अगर नाथू राम गोडसे से पहले पैदा होती तो मैं महात्मा गांधी को मार देती। आज अगर कोई भारत की ज़मीन में खडे होकर भारत के विभाजन की बात करेगा तो इसी ज़मीन पर फिर नाथू राम गोडसे पैदा होगा। आखिल भारतीय हिंदू महासभा नामक संगठन नें दावा किया है की उसकी तर्ज पर देश में पहले हिंदु कोर्ट की स्थापना की गई है। जहां पर लोगों से जुडे भूमी विवाद, मकान और विवाह के मामलें आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा की आने वाले वक्त में उन नियमों को सार्वजनिक किया जाएगा जिनके अनुसार हिंदु अदालतें काम करेंगी। हिंदु अदालत बनाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट नें उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए मामले की जानकारी मांगी है। इस पर आखिल भारतीय हिंदु महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकास कौशिक नें कहा की इस देश में अगर शरिया अदालतें हो सकती है तो हिंदु आदालतों के होने में क्या समस्या हैं। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा की वैसे भी देश की अदालतों में केस विचारधीन पड़े रहते है। कुछ को हम सुलझा देंगे तो अदालतों का वक्त बचेगा। हमनें सरकारों को खत लिखकर शरिया अदालतों को बंद करने की बात कही थी लेकिन सरकार नें शरिया अदालतों को बंद नहीं किया हैं।  
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →