सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

यूक्रेन का अमेरिका को प्रस्ताव: बेहतर सैटेलाइट क्षमता मिले तो रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोक देंगे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के ऊर्जा ठिकानों पर जारी हमलों को रोकने के बदले में अमेरिका से एक अहम सैन्य मदद मांगी है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने…

यूक्रेन का अमेरिका को प्रस्ताव: बेहतर सैटेलाइट क्षमता मिले तो रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोक देंगे
(फोटो: IANS)

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के ऊर्जा ठिकानों पर जारी हमलों को रोकने के बदले में अमेरिका से एक अहम सैन्य मदद मांगी है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने प्रस्ताव दिया है कि अगर अमेरिका उन्हें बेहतर सैटेलाइट टारगेटिंग क्षमता मुहैया कराए, तो यूक्रेनी सेना रूसी ऊर्जा संयंत्रों को बख्श सकती है।

विज्ञापन

यह जानकारी अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर केविन क्रेमर ने दी। उन्होंने बताया कि इस क्षमता के मिलने से यूक्रेन रूस के अंदर उन दूरवर्ती सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकेगा, जहां से मिसाइल और ड्रोन लॉन्च किए जाते हैं। क्रेमर ने सीबीएस के कार्यक्रम 'फेस द नेशन' में खुलासा किया कि यह प्रस्ताव हाल ही में उनकी यूक्रेन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की के सामने रखा गया था और उन्होंने इसे सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।

जेलेंस्की की शर्तें और मांगें

रिपोर्ट के मुताबिक, जेलेंस्की ने तुरंत सहमति जताते हुए कहा, "मैं यह काम कल से ही कर सकता हूं।" उन्होंने इसके लिए स्पेसएक्स से जुड़े सैन्य सैटेलाइट संचार और टारगेटिंग सिस्टम 'स्टारशील्ड' तक अधिक पहुंच की मांग की है। यह सिस्टम यूक्रेन को रूस के अंदर मौजूद सैन्य लॉन्च साइटों की सटीक पहचान करने और उन पर हमला करने में मदद करेगा।

सीनेटर क्रेमर ने इस रणनीति को समझाते हुए कहा, "तीरों को रोकने के बजाय तीर चलाने वाले को निशाना बनाइए।" इसके अलावा, जेलेंस्की ने दो अन्य मांगें भी रखी हैं। पहली, रूस की उन्नत होती मिसाइलों और ड्रोन से बचाव के लिए अमेरिका के साथ पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर का संयुक्त उत्पादन करने की अनुमति दी जाए। दूसरी मांग रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को और सख्ती से लागू करने की है।

प्रस्ताव की पृष्ठभूमि

यह विचार मूल रूप से अमेरिकी सीनेट की आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के अध्यक्ष सीनेटर रोजर विकर का था। क्रेमर ने पुष्टि की कि जेलेंस्की से मुलाकात से पहले इस प्रस्ताव पर व्हाइट हाउस, पेंटागन और विदेश विभाग के अधिकारियों के साथ वॉशिंगटन में चर्चा की गई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि स्टारशील्ड तक पहुंच बढ़ाने को लेकर अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। क्रेमर ने यूक्रेन की मौजूदा सैटेलाइट क्षमताओं को पूरी तरह बहाल करने और रूस के अंदर तक मार करने के लिए अतिरिक्त टार्गेटिंग सहायता देने की वकालत की है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →