बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

कनाडा में बनी कारों पर टैरिफ की धमकी, ट्रंप बोले- अमेरिका के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहा कनाडा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कनाडा के साथ व्यापार को लेकर सख़्त रुख अपनाया है। उन्होंने कनाडा में बनी कारों पर टैरिफ लगाने की धमकी देते हुए आरोप लगाया कि वह व्यापार के मामले में…

कनाडा में बनी कारों पर टैरिफ की धमकी, ट्रंप बोले- अमेरिका के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहा कनाडा
(फोटो: IANS)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कनाडा के साथ व्यापार को लेकर सख़्त रुख अपनाया है। उन्होंने कनाडा में बनी कारों पर टैरिफ लगाने की धमकी देते हुए आरोप लगाया कि वह व्यापार के मामले में अमेरिका का फ़ायदा उठा रहा है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वॉशिंगटन यह नहीं चाहता कि कनाडा अमेरिकी बाज़ार के लिए कारों का निर्माण करे।

विज्ञापन

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हम उनकी कारों पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम नहीं चाहते कि वे अमेरिका के लिए कारें बनाएं।" हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस प्रस्तावित टैरिफ की दर या इसके लागू होने की किसी संभावित तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

व्यापार और नाम बदलने का आदेश

कारों पर टैरिफ की यह चेतावनी उस समय आई जब ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश में अमेरिकी सरकार को लेक ओंटारियो को 'लेक अमेरिका' कहकर संबोधित करने का निर्देश दिया गया है। हस्ताक्षर समारोह के दौरान ट्रंप ने कहा, "कनाडा व्यापार के मामले में हमारा फायदा उठा रहा है। वे चाहते हैं कि उनके साथ किसी अमेरिकी राज्य की तरह व्यवहार किया जाए, लेकिन अब हम ऐसा नहीं कर सकते।" इस कार्यक्रम में अमेरिकी इंटीरियर सेक्रेटरी डग बर्गम, व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर और व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर भी मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी दी अपनी राय

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कई अन्य वैश्विक मामलों पर भी टिप्पणी की। ईरान के बारे में उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने के बावजूद तेहरान पर भारी आर्थिक और सैन्य दबाव बना हुआ है। उन्होंने कहा, "वे अपने सैनिकों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। वे बहुत मुश्किल में हैं।"

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि होर्मुज स्ट्रेट का खुलना अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के खत्म होने का संकेत नहीं है और ईरान के साथ तत्काल बातचीत की कोई संभावना नहीं है। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को 'बेहद भयावह' बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ने हर संभव मदद की पेशकश की है। अमेरिका पहले ही नेपाल के लिए आपातकालीन सहायता और एक आपदा-प्रबंधन सलाहकार भेजने की घोषणा कर चुका है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →