रविवार, 13 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

अमेरिका: ट्रंप का 'डिविडेंड' वादा — रिपब्लिकन जीते तो हर वयस्क को मिलेंगे 5,000 डॉलर

अमेरिका में आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मतदाताओं के सामने एक बड़ा आर्थिक वादा रखा है। उन्होंने ऐलान किया है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों —…

अमेरिका: ट्रंप का 'डिविडेंड' वादा — रिपब्लिकन जीते तो हर वयस्क को मिलेंगे 5,000 डॉलर
(फोटो: IANS)

अमेरिका में आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मतदाताओं के सामने एक बड़ा आर्थिक वादा रखा है। उन्होंने ऐलान किया है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों — प्रतिनिधि सभा और सीनेट — पर अपना नियंत्रण बनाए रखती है, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर दिए जाएँगे। इस योजना को उन्होंने 'ट्रंप डिविडेंड' का नाम दिया है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, ट्रंप ने यह घोषणा बुधवार को डलास में रिपब्लिकन पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए की। उन्होंने इस भुगतान की तुलना किसी सफल कंपनी द्वारा अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले लाभांश से की। ट्रंप ने कहा, "अमेरिका की आर्थिक ताकत और सफलता को देखते हुए वह प्रत्येक वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर का डिविडेंड जारी करेंगे, बशर्ते नवंबर के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में अपना नियंत्रण बनाए रखे।"

शर्तें और योजना का ब्योरा

इस वादे के साथ एक शर्त भी जुड़ी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों को यह रकम अमेरिका के भीतर ही खर्च करनी होगी, वे इसे देश के बाहर इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि, अपने भाषण में उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू कैसे किया जाएगा या इसके लिए धन का स्रोत क्या होगा।

चुनाव को व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से जोड़ा

ट्रंप ने अपने समर्थकों से इन मध्यावधि चुनावों को व्यक्तिगत रूप से लेने का आग्रह किया, भले ही वह खुद उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप ऐसा सोचें कि मैं ही चुनाव लड़ रहा हूं... बस एक बार और। क्योंकि अगर हम हार गए, तो आप अपनी सीमा खो देंगे, टैक्स में कटौती का फायदा खो देंगे, अपनी सुरक्षा और हिफाजत खो देंगे।" उन्होंने यह भी दावा किया, "जब मैं मैदान में होता हूं, तो रिपब्लिकन हमेशा बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमने तीन बार राष्ट्रपति पद जीता है।"

अन्य मुद्दे और चेतावनियाँ

अपने संबोधन में ट्रंप ने कई अन्य विषयों पर भी बात की। उन्होंने अमेरिका में 'कम्युनिज्म के खतरे' के बारे में चेतावनी देते हुए कहा, "हमारे देश पर एक अजीब, बीमार बादल छाया हुआ है... हम अमेरिका में कम्युनिज्म को हराएंगे।" इसके अलावा, उन्होंने ईरान को फिर से सैन्य कार्रवाई की धमकी दी और सुझाव दिया कि न्यू मैक्सिको राज्य का नाम बदलकर "न्यू अमेरिका" कर दिया जाना चाहिए।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →