मंगलवार, 21 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली: लोधी रोड इलाके में घर में लगी आग, मां और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग बी.के. दत्त कॉलोनी की एक इमारत की तीसरी…

दिल्ली: लोधी रोड इलाके में घर में लगी आग, मां और दो बच्चों की दर्दनाक मौत
(फोटो: IANS)

दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग बी.के. दत्त कॉलोनी की एक इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित उनके घर में लगी थी।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 10:21 बजे आग लगने की सूचना मिली। यह आग बी-ब्लॉक में चावला स्वीट्स के सामने स्थित एक इमारत में लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां—एक वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर और एक बड़ा फायर टेंडर—तुरंत मौके पर रवाना कर दी गईं।

बंद दरवाजे के पीछे मिला परिवार

जब तक दमकलकर्मी पहुंचे, आग पूरे घर में फैल चुकी थी और इमारत से घना धुआं निकल रहा था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बचाव अभियान के दौरान दमकलकर्मियों को घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसे उन्हें मशक्कत के बाद तोड़ना पड़ा।

अंदर जाने पर उन्हें महिला और उसके दोनों बच्चे गंभीर रूप से जली हुई हालत में मिले। अधिकारियों ने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। स्टेशन ऑफिसर मनोज ने सुबह करीब 10:50 बजे कंट्रोल रूम को तीनों शव मिलने की सूचना दी।

करीब एक घंटे में आग पर काबू

आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह 10:55 बजे एक वरिष्ठ अधिकारी को मौके पर बुलाने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर (ADO) राजेश शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद कूलिंग का काम जारी रखा गया।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →