गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल

बंगाल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के कई जिलों में भारी…

बंगाल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
(फोटो: IANS)

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस सिस्टम के प्रभाव से कोलकाता समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है।

विज्ञापन

सोमवार को दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन मंगलवार को बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

किन जिलों में सबसे ज्यादा असर?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झाड़ग्राम और पुरुलिया जिलों के कुछ इलाकों में विशेष रूप से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जैसे तटीय जिलों में मंगलवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान आने की संभावना है।

इसके अलावा, कोलकाता और आसपास के जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मंगलवार को उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों के लिए भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में बुधवार तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

उत्तर बंगाल में भी बारिश का अनुमान

निम्न दबाव का असर उत्तर बंगाल पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी बारिश की संभावना जताई है। यही स्थिति गुरुवार, 28 अगस्त को भी इन जिलों के साथ-साथ कूचबिहार में भी बने रहने का अनुमान है।

इस बीच, रविवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में आर्द्रता का स्तर 67 से 94 प्रतिशत के बीच रहा।

इनपुट: IANS

N

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से पश्चिम बंगाल से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →