मंगलवार, 28 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

'लॉक अप 2' में भावुक हुईं सुनीता आहूजा, कश्मीरा शाह बोलीं- 'परेशान करने वालों को करारा जवाब दो'

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा उस वक्त भावुक हो गईं, जब उन्हें शो में खराब क्वालिटी का खाना परोसा गया। इस घटना के बाद एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सुनीता के समर्थन में एक दिल

'लॉक अप 2' में भावुक हुईं सुनीता आहूजा, कश्मीरा शाह बोलीं- 'परेशान करने वालों को करारा जवाब दो'
(फोटो: IANS)

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा उस वक्त भावुक हो गईं, जब उन्हें शो में खराब क्वालिटी का खाना परोसा गया। इस घटना के बाद एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सुनीता के समर्थन में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीरा ने सुनीता को मजबूत बने रहने और उन्हें परेशान करने वालों को जवाब देने की सलाह दी है।

विज्ञापन

कश्मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनीता को गले लगाते हुए एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "मजबूत रहो मामी। आप अकेले नहीं हो। हम सब आपके साथ हैं। किसी को भी आप खुद को कमजोर करने मत दो। आप असली हो, खुद पर भरोसा रखो और जो आपको परेशान कर रहे हैं, उन्हें करारा जवाब दो।"

"मैं वादा करती हूं कोई रुला नहीं पाएगा"

कश्मीरा ने अपने पोस्ट में सुनीता को 'डिविल्स एंजेल' बताते हुए आगे लिखा, "मैं वादा करती हूं कि कोई भी आपको नीचे नहीं गिरा पाएगा या रुला नहीं पाएगा। मुझे पता है आप जवाब दे सकती हो, लेकिन आप चुप हो, क्योंकि आप बस घर वापस जाना चाहती हो। लेकिन मैं कहती हूं कि वहीं डटी रहो और उन्हें जवाब दो जो आपको परेशान कर रहे हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी।"

पति गोविंदा के रिश्तों पर भी की थी बात

गौरतलब है कि सुनीता आहूजा जब से इस शो का हिस्सा बनी हैं, वह लगातार चर्चा में हैं, खासकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर दिए बयानों की वजह से। इससे पहले भी उन्होंने शो में अपने पति और सुपरस्टार गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के बारे में सोचकर अपनी सेहत खराब नहीं करना चाहतीं।

सुनीता ने कहा था, "अगर ऐसा हुआ भी है तो अब क्या कर सकते हैं… शुरू से ही ऐसा चलता आ रहा है। वह एक बड़े स्टार हैं, इसलिए आप कुछ कह भी नहीं सकते। इस उम्र में अगर मैं इन बातों के बारे में सोचूंगी तो मेरा शुगर और बढ़ जाएगा।" उन्होंने यह भी साफ किया था कि अब वह अपने बच्चों और मानसिक शांति को प्राथमिकता देती हैं। जब एक कंटेस्टेंट ने पूछा कि क्या उन्हें अब भी लगता है कि गोविंदा उन्हें धोखा दे रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "क्या आप किसी को रोक सकते हैं? मैं अब इन बातों के बारे में सोचती ही नहीं हूं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →