मंगलवार, 1 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, भर्ती घोटाले में भी आया था नाम

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक रिश्तेदार, ब्रिष्टि मुखोपाध्याय, बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह…

पश्चिम बंगाल: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, भर्ती घोटाले में भी आया था नाम
(फोटो: IANS)

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक रिश्तेदार, ब्रिष्टि मुखोपाध्याय, बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह उनका शव घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। ब्रिष्टि, पूर्व सीएम के चचेरे भाई निहार मुखोपाध्याय की बेटी थीं।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। ब्रिष्टि के पिता निहार मुखोपाध्याय ने बताया, "लड़की पिछले पांच-छह साल से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। हम नियमित रूप से डॉक्टर को दिखाते थे। मुझे नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ। उस समय हम घर की निचली मंजिल पर थे।"

शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा था नाम

ब्रिष्टि मुखोपाध्याय का नाम राज्य में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में भी सामने आया था। उन पर आरोप थे कि उन्होंने प्राइमरी शिक्षक और ग्रुप-सी पद की नौकरी धांधली से हासिल की थी। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन ने नौकरी रद्द करने की जो सूची जारी की थी, उसमें ब्रिष्टि का नाम 608वें नंबर पर था। हालांकि, यह भी पता चला है कि उन्होंने नौकरी ज्वाइन करने के कुछ ही दिनों बाद निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

निजी जीवन में भी थीं परेशानियां

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ब्रिष्टि का अपने पति से तलाक का मामला भी चल रहा था और उनका 12 साल का एक बच्चा भी है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या उनकी मौत का संबंध पारिवारिक कलह से हो सकता है। फिलहाल, मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना रामपुरहाट थाना क्षेत्र के कुसुम्बा गांव में हुई, जहां ममता बनर्जी के मामा अनिल मुखोपाध्याय और उनके बेटे निहार का परिवार रहता है। पूर्व मुख्यमंत्री का पैतृक घर भी पास के चाकाईपुर गांव में है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

इनपुट: IANS

N

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से पश्चिम बंगाल से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →