Highest FD Rates: एफडी पर 9% तक ब्याज दे रहे हैं ये छोटे-छोटे बैंक, यहां देखिए पूरी लिस्ट
ये बैंक प्रीमैच्योर विदड्रॉल फैसिलिटी के साथ रेगुलर सिटीजंस को दो करोड़ रुपये से कम अमाउंट पर आठ से नौ परसेंट ब्याज दे रहे हैं। इनमें यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank), उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank), फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank), सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryodaya Small Finance Bank) और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (Shivalik Small Finance Bank) बैंक शामिल हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 1001 दिन के टेन्योर पर नौ फीसदी ब्याज दे रहा है। 501 दिन और 181-201 दिन के टेन्योर के लिए ब्याज दर 8.75 फीसदी है।
बड़े बैंकों का ब्याज
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 700 दिन के टेन्योर के लिए 8.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसी तरह फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 1000 दिन के टेन्योर के लिए 8.41 फीसदी रिटर्न दे रहा है। बैंक 36 महीने और एक दिन से 42 महीने की अवधि के लिए 8.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। सूर्योदय स्मॉल बैंक 999 दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा 8.51 परसेंट ब्याज दे रहा है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस का सबसे ज्यादा रेट 8.15 फीसदी है 18 महीने से 24 महीने से कम अवधि के लिए है। यह 25 लाख से दो करोड़ रुपये की एफडी पर मिलेगा। एसबीआई रेगुलर सिटीजंस को 6.25 फीसदी और एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक सात परसेंट ब्याज दे रहे हैं।
बैंक | ब्याज दर | टेन्योर |
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक | 9% | 1001 दिन |
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8% | 18 से 24 महीने |
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.51% | 999 दिन |
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.41% | 1000 दिन |
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25% | 700 दिन |