Advertising
<

Health Rashifal 2026: नए साल में शनि बिगाड़ेंगे खेल! कुंभ सहित इन राशियों को सेहत में लापरवाही पड़ेगी भारी

0
Health Rashifal 2026: नए साल में शनि बिगाड़ेंगे खेल! कुंभ सहित इन राशियों को सेहत में लापरवाही पड़ेगी भारी


Health Rashifal 2026: नए साल में शनि बिगाड़ेंगे खेल! कुंभ सहित इन राशियों को सेहत में लापरवाही पड़ेगी भारी

Health Rashifal 2026: किसी भी वर्ष में दो ग्रहों को देखकर दुनिया की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. नए साल 2026 शनि और बृहस्पति और शनि मीन राशि में ही स्थिर रहेंगे. बृहस्पति की स्थिति इस साल बदल रही है. इसमें भी बृहस्पति की स्थिति बड़ी विचित्र रहने वाली है. लोगों का स्वास्थ्य सामान्यतः इस वर्ष अच्छा नहीं रहेगा. कुछ लोगों को पेट, हड्डियों और नसों की समस्याएं परेशान करें. खासतौर से जिन राशियों में साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है, उनके लिए दिक्कत बढ़ सकती है.

मेष राशि- यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं दिख रहा है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी. आपको हड्डियों, नसों और आंखों की समस्या से परेशानी होगी. व्यर्थ के तनाव और अवसाद से बचाव करें. चिकित्सा में किसी भी तरह की लापरवाही न करें. शनि देव की उपासना करना लाभकारी होग.

वृष राशि- इस वर्ष स्वास्थ्य कुल मिलाकर ठीक रहेगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा वजन और आंखों पर ध्यान देना होग. खान पान का विशेष ध्यान रखें. बृहस्पति मंत्र का नियमित रूप से जाप करें.

मिथुन राशि– स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकता है. व्यर्थ की चिंता और तनाव से परेशानी होगी. पेट, लिवर और हड्डियों की समस्या हो सकती है. दवा खाने में और टहलने में लापरवाही न करें. शिव जी की नियमित रूप से उपासना करें.

Advertising

कर्क राशि– स्वास्थ्य की स्थिति में लगातार सुधार होता जाएगा. मानसिक चिंताओं और अवसाद से राहत मिलेगी. पेट और आंखों की समस्या में सुधार होग. हड्डियों और नसों की समस्या पर थोड़ा ध्यान देना होगा. सूर्य देव को नित्य जल चढ़ाएं, सूर्य मंत्र का जप करें.

सिंह राशि- इस वर्ष स्वास्थ्य में बड़ी समस्याएं हो सकती है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या है. पेट, लिवर और नसों की समस्या हो सकती है. ह्रदय और रक्तचाप पर भी थोड़ा ध्यान देना अपने खान पान की आदतों में सुधार करें. भगवान शिव और शनि देव की उपासना करना लाभकारी होग.

कन्या राशि– स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष मिला जुला रहेगा. हृदय, आंतों और बुखार की नियमित समस्याओं से बचें. खान पान, पेट और बढ़ते मोटापे पर ध्यान दें. चोट चपेट जैसी स्थितियां भी बन सकती है. शनिदेव की उपासना करें. सूर्य देव को जल अर्पित करें.

तुला राशि- स्वास्थ्य के मामले में इस वर्ष सुधार होगा. धीरे धीरे स्थितियों में सुधार होता जाएगा. थोड़ा सा ध्यान हड्डियों की समस्या पर देना होगा. किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. बृहस्पति मंत्र का नियमित रूप से जप करें.

वृश्चिक राशि- इस वर्ष स्वास्थ्य मध्यम दिखाई देता है. छोटी छोटी समस्याएं परेशान करेंगी. लेकिन मुख्यतः अपने तनाव और मन पर ही ध्यान देना होगा. वर्ष के अंत में कोई सर्जरी हो सकती है. पूरे वर्ष सूर्य देव की उपासना करें.

धनु राशि- यह वर्ष आपकी सेहत में समस्याएं दे सकता है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या है. आपको छाती, ह्रदय और रक्तचाप का ध्यान रखना चाहिए. व्यर्थ की चिंता और अवसाद जैसी स्थिति बन सकती है. इस वर्ष दुर्घटनाओं का भी ध्यान रखें. नियमित रूप से शनि देव की उपासना करें.

मकर राशि– इस वर्ष स्वास्थ्य धीरे धीरे बेहतर होता. जाएगा पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. सेहत को लेकर व्यर्थ की चिंता न करें. मानसिक उतार चढ़ाव का थोड़ा ध्यान रखना होग. बृहस्पति देव की पूजा करना लाभकारी होगा.

कुम्भ राशि- इस वर्ष आपका स्वास्थ्य भी समस्या दे सकता है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी. स्वास्थ्य की समस्याओं को नजरंदाज न करें. मोटापे रक्तचाप और पेट पर ध्यान देना होगा. जीवन को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. नित्य शनि मंत्र का जप करना लाभकारी होगा.

मीन राशि- इस वर्ष स्वास्थ्य में आकस्मिक समस्याएं हो सकती है. आपकी राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती रहेगी. हड्डियों, नसों और चोट की समस्या से बचना होगा. बीमारियों को टालने से बचाव करें. खुद की चिकित्सा न करें. नशे से परहेज करें. पूरे शिव जी की उपासना करें.

—- समाप्त —-