रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

ओमान तट पर मालवाहक पोत पर हमला: एक भारतीय समेत 23 नाविकों को बचाया गया, एक अब भी लापता

ओमान तट के पास हवाई हमले का शिकार हुए मालवाहक पोत जीएफएस गैलेक्सी से 23 नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि, चालक दल का एक सदस्य अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। ओमान के समुद्री सुरक्षा

ओमान तट पर मालवाहक पोत पर हमला: एक भारतीय समेत 23 नाविकों को बचाया गया, एक अब भी लापता
(फोटो: IANS)

ओमान तट के पास हवाई हमले का शिकार हुए मालवाहक पोत जीएफएस गैलेक्सी से 23 नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि, चालक दल का एक सदस्य अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस घटना में जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की सूचना है। भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इस हमले की कड़ी निंदा की थी।

भारत ने की हमले की निंदा

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। भारत तनाव कम करने के लिए संवाद कायम करने के रुख पर कायम है।" मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता की बहाली के लिए जारी राजनयिक प्रयासों और वार्ताओं को तार्किक और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।

भारत ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया और बचाव कार्य में मदद के लिए ओमान का आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, "ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और चल रहे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार कोऑर्डिनेट कर रहा है। हम ओमानी अधिकारियों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देते हैं।"

अमेरिकी सेंट्रल कमांड का दावा

उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक बयान में दावा किया कि रविवार सुबह होर्मुज पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने इस साइप्रस-ध्वजांकित जहाज पर हमला किया था। सेंटकॉम के मुताबिक, इस हमले में पोत को काफी नुकसान पहुंचा, जिससे वह अपनी आगे की यात्रा जारी नहीं रख सका।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social वायर डेस्क, समाचार एजेंसी IANS से लाइसेंस-प्राप्त खबरें प्रकाशित करता है। इन रिपोर्ट्स की मूल जानकारी एजेंसी से आती है, जिसे हमारी संपादकीय टीम तथ्यों की जाँच के बाद News4Social की स्पष्ट व सहज भाषा-शैली में संपादित एवं पुनर्लिखित करती है — ताकि पाठकों को भरोसेमंद और पठनीय समाचार मिलें। प्रत्येक रिपोर्ट में मूल स्रोत IANS का श्रेय दिया जाता है; तस्वीरें: IANS। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →