शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला: 12 घंटे में 320 से ज़्यादा मिसाइलें और ड्रोन दागे, ऊर्जा संयंत्र तबाह

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने उनके देश के ऊर्जा क्षेत्र पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दिया है। इस हमले का उद्देश्य सर्दियों से पहले यूक्रेन में बिजली…

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला: 12 घंटे में 320 से ज़्यादा मिसाइलें और ड्रोन दागे, ऊर्जा संयंत्र तबाह
(फोटो: IANS)

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने उनके देश के ऊर्जा क्षेत्र पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दिया है। इस हमले का उद्देश्य सर्दियों से पहले यूक्रेन में बिजली का गंभीर संकट पैदा करना है ताकि लाखों लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो जाएँ।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि केवल शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 7 बजे के बीच रूस ने 320 से अधिक ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इन हमलों में यूक्रेन के शहरों, समुदायों और विशेषकर ऊर्जा ढाँचे को निशाना बनाया गया।

ऊर्जा क्षेत्र पर व्यापक हमला

जेलेंस्की के मुताबिक, इस हमले में बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन से जुड़ी 15 से ज़्यादा महत्वपूर्ण सुविधाओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि लुत्स्क, रिव्ने, जाइटॉमिर, विन्नित्सिया, शेपेतिव्का, स्लावुता और नेतिशिन जैसे शहर सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए। इसके अलावा, कीव, खार्किव, निप्रो और अन्य क्षेत्रों की ऊर्जा सुविधाओं को भी नुकसान पहुँचा है। राष्ट्रपति ने कहा कि क्षतिग्रस्त ढाँचे को बहाल करने के लिए सरकारी सेवाएँ और ऊर्जा कंपनियाँ लगातार काम कर रही हैं।

अमेरिका से 'लिंडसे ग्राहम एक्ट' लागू करने की अपील

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर दबाव बनाने के लिए अमेरिकी 'लिंडसे ग्राहम एक्ट' को प्रभावी ढंग से लागू करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा, "जब रूस हमारे ऊर्जा क्षेत्र पर इतना बड़ा हमला कर रहा है, उसी समय अमेरिका में ऐसा फैसला लिया गया, जिसमें 'लिंडसे ग्राहम एक्ट' को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया।" उन्होंने विश्वास जताया कि यह कानून अब भी मददगार साबित हो सकता है, बशर्ते इसे वास्तव में लागू किया जाए।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस अपने इस अभियान से यूक्रेन के संसाधनों और मरम्मत की क्षमता पर अत्यधिक दबाव डालना चाहता है। उन्होंने यूरोपीय साझेदारों द्वारा नए सहायता पैकेजों की घोषणा के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर दबाव बनाए रखना आवश्यक है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →