Gorakhpur News: नगर निगम ने अपनाया गुजरात मॉडल, घर-घर टैक्स वसूलने पहुचेंगे थर्ड जेंडर

144
Gorakhpur News: नगर निगम ने अपनाया गुजरात मॉडल, घर-घर टैक्स वसूलने पहुचेंगे थर्ड जेंडर

Gorakhpur News: नगर निगम ने अपनाया गुजरात मॉडल, घर-घर टैक्स वसूलने पहुचेंगे थर्ड जेंडर

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नगर निगम (Gorakhpur Municipal Corporation) ने अनोखी पहल की है। अब तक घर-घर नेग मांगने पहुंचने वाले थर्ड जेंडर (third gender) को अब नगर निगम जॉब देने जा रहा है। नगर निगम 10 थर्ड जेंडर की टीम बनाने जा रहा है। ये टीम घर–घर पहुंचकर टैक्स वसूलेगी और नगर निगम के अन्य कार्यों में सहयोग करेगी। शनिवार किन्नर कल्याण बोर्ड सदस्य और नगर निगम अधिकारियों के बीच इसको लेकर एक मीटिंग हुई, जिसमें आए थर्ड जेंडर ने जॉब के लिए अपना जरूरी डॉक्यूमेंट भी जमा कर दिए हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह (Municipal Commissioner Avinash Singh) ने बताया कि गुजरात (Gujrat) की तर्ज पर यहां भी थर्ड जेंडर को वसूली की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अभी कुछ ही दिन पहले इलेक्ट्रिक बस डिपो के लिए तीन थर्ड जेंडर का इंटरव्यू कराया गया है। अब नगर निगम टीम में 10 थर्ड जेंडर की भर्ती करने का निर्देश नगर आयुक्त ने जारी कर दिए हैं।

निगम की बढ़ाएंगे आय
नगर निगम के ऊपर पूरे शहर की जिम्मेदारी है। जब से गोरखपुर सीएम सिटी बनी है, तब से यहां विकास की रफ्तार बढ़ी है। जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। ऐसे में नगर निगम का काम भी बढ़ गया है। अब मैन पावर बढ़ाना भी जरूरी हो गया है, लेकिन इस बार नगर निगम अन्य किसी को मौका ना देकर थर्ड जेंडर को अवसर दे रहा है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि हम लोग थर्ड जेंडर की एक टीम बना रहे हैं, जिनसे नगर निगम के काम में हेल्प लिया जाएगा। इसमें दस थर्ड जेंडर को शामिल किया जा रहा है। टैक्स वसूली से लगाए ऑफिस वर्क तक की जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी। अभी तक अहमदाबाद में ऐसा होता रहा है, वहां पर थर्ड जेंडर टैक्स वसूली के लिए घर-घर जाते थे। उसका रिजल्ट भी अच्छा रहा है। शनिवार को महामंडलेश्वर नगर निगम में आई थीं। उनसे बातचीत कर 10 थर्ड जेंडर का चयन किया गया है। इसको लेकर नगर निगम में बाकी सारे काम पूरे कर लिए गए हैं।

जल पुलिस करेगी निगरानी
नगर आयुक्त ने बताया कि हम लोगों ने एक गोड़धोइया नाले की निगरानी के लिए स्पेशल जल पुलिस बना रहे हैं। इसमें बोट चलाने वाले मल्लाहों से सम्पर्क किया गया है। हम लोगों ने इनको जॉब पर रख लिया है। ये टीम रात में बोट से गोड़धोइया नाले की निगरानी करेगी। इनकी स्पेशल वर्दी भी रहेगी। जिससे ये लोग अन्य लोगों से अलग दिखेंगे। शनिवार को इस टीम की घोषणा भी कर दी गई है। टीम के लिए वर्दी भी सेलेक्ट कर ली गई है।



Source link