Golden Temple Attack: ‘यह कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है, ये कोई और मामला है’, भाजपा नेता आरपी सिंह बोले

6
Golden Temple Attack: ‘यह कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है, ये कोई और मामला है’, भाजपा नेता आरपी सिंह बोले

Golden Temple Attack: ‘यह कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है, ये कोई और मामला है’, भाजपा नेता आरपी सिंह बोले

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार को हमला हुआ। हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमला करने वाले शख्स की पहचान हरियाणा के यमुना नगर निवासी जुल्फान के रूप में हुई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुलफाम को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने गुलफाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Trending Videos

इस मामले को लेकर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, “सूचना आ रही है कि जुल्फान नामक व्यक्ति ने बिना किसी उकसावे के श्री गुरु रामदास सराय के अंदर कुछ लोगों पर रॉड से हमला कर दिया, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमें उम्मीद है कि वहां की पुलिस इस मामले को दबाएगी नहीं। जानकारी यह है कि कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है, यह कोई और मामला है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।”

स्वर्ण मंदिर परिसर में श्री गुरु रामदास सराय में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। श्री गुरु रामदास चैरिटेबल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहिल कुंद्रा ने बताया कि पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो मरीजों की हालत गंभीर है। उन्हें श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, वल्लाह में स्थानांतरित कर दिया गया है। तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: Golden Temple Attack: स्वर्ण मंदिर में एक शख्स ने किया लोहे की रॉड से हमला, पांच लोग हुए घायल

एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि गुरु रामदास सराय (कॉम्प्लेक्स) की दूसरी मंजिल पर यमुना नगर, हरियाणा निवासी जुल्फान नामक व्यक्ति चढ़ा। उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। जब एक कर्मचारी ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कर्मचारी जसबीर सिंह पर हमला कर दिया। आगे कहा कि जब श्रद्धालुओं और अन्य कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। उन्होंने जुल्फान को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया, “श्री दरबार साहिब परिसर में गुरु रामदास सराय में एक व्यक्ति को देखा गया। वह दूसरी मंजिल पर था और जब उसे नीचे आने को कहा गया, तो उसने मना कर दिया। इसके बाद कर्मचारी जसबीर सिंह दूसरी मंजिल पर गए और उसे नीचे आने के लिए कहा। इसके बाद उस व्यक्ति ने लोहे की एक रॉड से जसबीर सिंह को घायल कर दिया। इसके बाद बाकी कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। इस व्यक्ति की पहचान जुल्फान नाम से हुई है। यह यमुना नगर, हरियाणा का निवासी है। इससे लगातार पूछताछ की जा रही है।”

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News