मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हरियाणा में पटवारी बनने का सुनहरा मौका बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती

वर्तमान समय में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह रोजगार के लिए प्रदर्शन भी किए जाते हैं.

हरियाणा में पटवारी बनने का सुनहरा मौका बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती

वर्तमान समय में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह रोजगार के लिए प्रदर्शन भी किए जाते हैं. बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर ये है कि हरियाणा सरकार द्वारा पटवारी के पदों पर बड़ी संख्या में आवेदन को दोबारा से शुरू किया गया है. जिसकी परीक्षा मई महिने में होने की संभावना है. इस परीक्षा के बारे में भाग लेने के लिए  आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है. इस भर्ती में ग्राम सचिव और पटवारी के कुल 2385 पदों के लिए आवेदन दोबारा से शुरू किए गए हैं. आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके पद और योग्यता पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
quint hindi 2020 03 a21f558d f774 48df 8a81 7189bab846ad RBI Assistant Main Exam 2020
भर्ती परीक्षा

इसमें ग्राम सचिव के 697 पद, नहरी पटवारी के 1100 पद तथा पटवारी के 588 पदों के लिए आवेदन शुरू किए गए हैं. इन सभी पदों के लिए एक संयुक्त परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा. सभी पदों के लिए आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है. इन पदों के लिए अधिकत्तम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है.

exams 2020
पटवारी परीक्षा

8 मार्च, 2021 से आवेदन शुरू हो चुकें हैं तथा 22 मार्च, 2021 इसके लिए अंतिम तारीख निर्धारित की गई है. जिसके लिए 25 मार्च, 2021 तक आवेदन का शुल्क जमा किया जा सकता है. इस तीनों भर्ती के लिए अलग अलग विज्ञापन मांगे गए थे. अब दोबारे से अभ्यार्थियों को मौका दिया गया है.

यह भी पढ़ें: भारत में राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह कौन आवंटित करता है?

इसमें आवेदन करने के लिए आपको तीनों पदो के लिए अलग अलग आवेदन करना होगा. इनके लिए आपको 7/2019 , 8/2019 तथा 9/2019 विज्ञापनों के लिए आवेदन करना होगा. इन पदों के लिए 90 अंको की परीक्षा होगी तथा 10 नंबर आर्थिक और सामाजिक आधार पर दिए जाएगें. आखरी रिजल्ट 100 अंको में से घोषित किया जाएगा. बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी हासिल करने का ये सुनहरा अवसर है.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →