Gold Price Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी में भी आ गई गिरावट, जानिए क्या चल रही कीमतें h3>
नई दिल्ली: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव (Gold Price Today) में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स (MCX) पर पांच अप्रैल 2022 की डिलीवरी वाला सोना (Gold Futures Price) शुक्रवार सुबह 0.58 फीसद या 309 रुपये की गिरावट के साथ 52,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए।
चांदी का वायदा भाव
सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों (Silver Futures Price) में भी शुक्रवार सुबह गिरावट दखने को मिली है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 5 मई 2022 की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 0.49 फीसद या 345 रुपये की गिरावट के साथ 70,126 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।
सोने का वैश्विक भाव
वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार सुबह सोने के भाव (Global Gold Price) में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह 0.22 फीसद या 4.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1996 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसद या 5.74 डॉलर की गिरावट के साथ 1989.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक भाव
चांदी के वैश्विक वायदा भाव (Global Silver Price) में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिला। ब्लूमबर्ग के अनुसार शुक्रवार सुबह चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.58 फीसद या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 26.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.82 फीसद या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 25.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
क्रूड ऑयल
कच्चे तेल (Crude Oil) के वैश्विक भाव में शुक्रवार को मामूली तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Oil) 0.05 फीसदी या 0.05 डॉलर की मामूली तेजी के साथ 109.38 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एमसीएक्स की बात करें, तो यहां 21 मार्च 2022 की डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल 0.58 फीसद या 47 रुपये की गिरावट के साथ 8107 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।
आसमान छूते Gold के भाव से टल रही शादियां, जानिए क्या कह रहे लोग
कारोबार जगत के 20 से अधिक सेक्टर से जुड़े बेहतरीन आर्टिकल और उद्योग से जुड़ी गहन जानकारी के लिए आप इकनॉमिक टाइम्स की स्टोरीज पढ़ सकते हैं। इकनॉमिक टाइम्स की ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News