GG vs MI Live Live Streaming: जाने कब, कहां और कैसे देखें WPL 2023 का पहला मैच?

101
GG vs MI Live Live Streaming: जाने कब, कहां और कैसे देखें WPL 2023 का पहला मैच?


GG vs MI Live Live Streaming: जाने कब, कहां और कैसे देखें WPL 2023 का पहला मैच?

मुंबई:वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 4 मार्च, शनिवार से हो रही है। लीग के पहले सीजन में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। सीजन की शुरुआत से पहले एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। सीजन की पहली भिड़ंत गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होना है। टूर्नामेंट में पहले लीग राउंड के मैच खेले जाएंगे, उसके बाद एलिमिनेटर और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

लंबे समय से वीमेंस प्रीमियर लीग की मांग की जा रही थी जो आखिरकार अब शुरू होने जा रहा है। गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के अलावा टूर्नामेंट की अन्य टीमें दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स है। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं सीजन के पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां।

कहां खेला जाएगा WPL 2023 का पहला मैच?

WPL 2023 का पहला मैच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर, मुंबई में खेला जाएगा।

कब शुरू होगी WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी?

WPL की ओपनिंग सेरेमनी चार मार्च, शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी।

कब खेला जाएगा WPL 2023 में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला के बीच मुकाबला?

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैट शनिवार, चार मार्च को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा WPL 2023 में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगा जबकि टॉस का समय 7 बजे का है।

कहां होगा WPL 2023 में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी।

कहां होगा WPL 2023 में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 के चैनल्स पर होगा।

दोनों टीमों का स्क्वाड-

गुजरात जायंट्स: ऐश्ले गार्डनर, बेथ मूनी , स्नेह राणा, मानसी जोशी शबनम शकील, सोफी डंकली, एनाबेल सदरलैंड , हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, डायलान हेमलता, मोनिका पटेल,तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा,हर्ले गाला, एस मेघना,जॉर्जिया वारेहम , अश्विनी कुमारी, पारूनिका सिसोदिया।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया,अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज , क्लोए ट्रायन , नैट सिवर,धारा गुज्जर, साइका इशाक, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला,सोनम यादव, नीलम बिष्ट, सी वैंग , हेदर ग्राहम , जिनटीमानी कालिटा, पूजा वस्त्राकर, अमेलिया कर।

IND vs AUS: खत्म नहीं हुई है इंदौर की पिच पर किच-किच, आईसीसी ने लिया कड़ा फैसला, लग सकता है बैन
PSL: इस पंजाबी एक्ट्रेस का पूरा पाकिस्तान दीवाना, स्टेडियम में Sonam Bajwa का पोस्टर लेकर पहुंचा फैन
Ravindra Jadeja: बल्लेबाजों के लिए बुरे खौफनाक सपने की तरह हैं जडेजा… रवि शास्त्री ने क्यों कहा ऐसा



Source link