Gaya Live News Today: 15 लाख का इनामी माओवादी पुलिस की गिरफ्त में! बीटीएमसी के नए भवन का निर्माण कार्य 22 तक पूरा करने का निर्देश

4
Gaya Live News Today: 15 लाख का इनामी माओवादी पुलिस की गिरफ्त में!  बीटीएमसी के नए भवन का निर्माण कार्य 22 तक पूरा करने का निर्देश

Gaya Live News Today: 15 लाख का इनामी माओवादी पुलिस की गिरफ्त में! बीटीएमसी के नए भवन का निर्माण कार्य 22 तक पूरा करने का निर्देश

गयाः बिहार के गया में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड सरकार के 15 लाख के इनामी माओवादी अरविंद भुुईया को गिरफ्तार किया गया है। इस पर बिहार में भी इनाम बताया जाता है। यह कुख्यात नक्सली कौलेश्वरी जोन का जोनल कमांडर बताया गया है। सुरक्षाबलों को इसकी सरगर्मी से तलाश थी। हालांकि इसकी गिरफ्तारी की फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

दुर्दांत माओवादी रहा है अरविंद भुुईया

अरविंद भुईया ओहदेदार माओवादियों की गिनती में आता है। सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार अरविंद भुईयां गया जिले के इमामगंज प्रखंड के सोहेल सलैया थाना क्षेत्र के विराज गांव का रहने वाला है। नक्सली जोनल कमांडर अरविंद भुईया उर्फ पैरू उर्फ मुखिया को रविवार की देर रात्रि को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है। घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने इसे गिरफ्तार किया।

झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपए का रखा था इनाम

कौलेश्वरी जोन का जोनल कमांडर अर्जुन भुईया लंबे अंतराल से सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बना हुआ था। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के ओहदे के फरार नक्सलियों में इसका नाम सबसे ऊपर चल रहा था।इसकी गिरफ्तारी सोहेल सलैया थाना क्षेत्र के विराज गांव के टोला भुईयाडीह से हुई है। इसके खिलाफ झारखंड सरकार ने 15 लाख का इनाम रखा था। वहीं, बिहार में इसके खिलाफ इनाम बताए जाते हैं। पिछले एक दशक से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए कई मुठभेड़ में शामिल रहा है। इसके खिलाफ दर्जनों नक्सली कांड बिहार और झारखंड में दर्ज बताए जाते हैं।

पिछले हफ्ते हथियार छोड़कर भाग निकला था अरविंद भुईया

सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते ही सुरक्षाबलों के शिकंजे में आते-आते वह बचा था। तब वह हथियार छोड़कर निकल गया था. उस दौरान अरविंद के साथ में रहा नक्सलियों का दस्ता और सुरक्षा बल आमने-सामने हुए थे, लेकिन अरविंद भुईया किसी तरह से वहां से अपने दस्ते के साथ निकल गया था। अब इसकी गिरफ्तारी हुई है और यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। अरविंद भुईया से सुरक्षाबलों के आला अधिकारी द्वारा पूछताछ किए जाने की सूचना है।

डीएम ने बीटीएमसी के नए भवन का निर्माण कार्य 22 जुलाई तक कराने का दिया निर्देश

गया जिले के बोधगया स्थित बीटीएमसी के नवनिर्माणाधीन भवन का निरीक्षण गया जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम ने किया। जिलाधिकारी ने बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमिटी (बीटीएमसी) का नवभवन को 22 जुलाई तक कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बारीकी से निरीक्षण करते हुए सभी बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, समुचित सुविधा, अतिक्रमण मुक्त, नाले को दूषित पानी बहाव को दुरुस्त कर ठीक करने का आदेश दिया।

रिपोर्ट बिप्लव कुमार

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News