शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
धर्म

गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे: महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज की मांग

इंदौर में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में गैर-हिंदू युवाओं के प्रवेश को लेकर महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज ने आपत्ति जताई है। उन्होंने आयोजकों से ऐसे लोगों का प्रवेश रोकने और पुलिस से कार्रवाई…

गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे: महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज की मांग
(फोटो: IANS)

इंदौर में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में गैर-हिंदू युवाओं के प्रवेश को लेकर महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज ने आपत्ति जताई है। उन्होंने आयोजकों से ऐसे लोगों का प्रवेश रोकने और पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस संबंध में आयोजकों को पहले ही सूचित किया जा चुका है।

विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए कहा, "ये गैर-हिंदू लोग गरबा खेलने नहीं, बल्कि हमारी बच्चियों का लव जिहाद करने और उनकी मानसिकता बदलने के लिए आते हैं।" उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे कठोर सजा दी जानी चाहिए।

आयोजकों और प्रशासन को चेतावनी

उन्होंने गरबा आयोजकों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा, "हम संत समाज भी चेतावनी दे रहे हैं कि आप इन गैर-हिंदुओं को मत बुलाइए। आप माता रानी की आराधना और उपासना कीजिए। सनातनियों को बुलाइए, इन्हें नहीं।" राम गोपाल दास महाराज ने कहा कि प्रशासन को भी आयोजकों को इस संबंध में सख्त चेतावनी देनी चाहिए।

अपनी बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने एक उदाहरण दिया, "जैसे मक्का-मदीना में नियम है कि इसमें सिर्फ मुसलमान ही जा सकता है, वैसे ही हमारे गरबा पंडालों में सिर्फ हिंदू की एंट्री वैध हो। गैर-हिंदू लोगों का प्रवेश नहीं होना चाहिए।"

महिलाओं से विशेष अपील

महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज ने हिंदू महिलाओं और युवतियों से भी अपील की। उन्होंने कहा, "हम अपनी बहनों से भी कहना चाहते हैं कि दुर्गा और काली का चरित्र पढ़ो और आप वही बनो।" उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग बहन-बेटियों को "दृगभ्रमित करते हैं, उनकी जिंदगी नर्क बना देते हैं।" महिलाओं को देवी का स्वरूप बताते हुए उन्होंने कहा, "आप देवी हैं, हम भी आपकी पूजा करते हैं, आपके चरण पूजते हैं, मस्तक पर तिलक लगाते हैं। आप देवी स्वरूपा हैं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social धर्म-संस्कृति डेस्क

News4Social धर्म-संस्कृति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से धर्म और संस्कृति से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →