बुधवार, 9 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
खेल

जन्मदिन पर सौरव गांगुली को ICC का तोहफा, 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने पर सचिन, युवराज ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन पर एक बड़ा सम्मान मिला है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उन्हें प्रतिष्ठित 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया है।

जन्मदिन पर सौरव गांगुली को ICC का तोहफा, 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने पर सचिन, युवराज ने दी बधाई
(फोटो: IANS)

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन पर एक बड़ा सम्मान मिला है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उन्हें प्रतिष्ठित 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया है। इस खास उपलब्धि पर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह समेत खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, गांगुली यह सम्मान पाने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 'दादा' के नाम से मशहूर गांगुली को 2000 के दशक की शुरुआत में एक जुझारू और निडर भारतीय टीम तैयार करने का श्रेय दिया जाता है, जिसने 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था।

साथी खिलाड़ियों ने दी यादगार बधाई

गांगुली की इस उपलब्धि पर उनके पुराने साथी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। महान बल्लेबाज और गांगुली के ओपनिंग पार्टनर रहे सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "जब हम 14 साल के थे, तब से एक-दूसरे को जानते हैं, इसलिए अब ज्यादा हैरानी वाली बातें नहीं बची हैं। यह भी उनमें से एक नहीं थी। बधाई हो सौरव गांगुली। आपको आईसीसी हॉल ऑफ फेम में देखकर बहुत खुशी हुई।"

गांगुली की कप्तानी में करियर की ऊंचाई छूने वाले युवराज सिंह ने कहा, "आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर बधाई हो दादा। आप इसके पूरी तरह हकदार हैं। आपने सिर्फ एक टीम ही नहीं बनाई, बल्कि क्रिकेटर्स की एक पीढ़ी में भरोसा भी जगाया।" वहीं, पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने 'एक्स' पर लिखा, "बधाई हो कप्तान। यह घोषणा सुनकर खुशी हुई।"

शानदार रहा गांगुली का करियर

बाएं हाथ के इस दिग्गज बल्लेबाज ने भारत के लिए 113 टेस्ट मैचों में 7,212 रन और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए। उनसे पहले बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, डायना एडुल्जी, वीरेंद्र सहवाग, नीतू डेविड और एमएस धोनी को भी 'आईसीसी हॉल ऑफ फेम' में जगह मिल चुकी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →